
सागर। भारत-पाक सीमा पर कुपवाड़ा के समीप आतंकियों की गोलीबारी में शहीद हुए महार रेजीमेंट के लांस नायक अनिल बेन का गुरुवार को सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनकी मां, पत्नी सहित अन्य परिजनों को श्मशान घाट पर ही अनिल के अंतिम दर्शन करए गए, जिसके बाद बड़े बेटे मन ने मुखाग्नि दी।