Home Rajasthan Ajmer हस्तलिखित 51 अरब रामनामों की परिक्रमा संग सुदरकांड ने मनमोहा

हस्तलिखित 51 अरब रामनामों की परिक्रमा संग सुदरकांड ने मनमोहा

0
हस्तलिखित 51 अरब रामनामों की परिक्रमा संग सुदरकांड ने मनमोहा
ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer

अजमेर। एक तरफ हस्तलिखित 51 अरब रामनाम महामत्रों की ​परिक्रमा का भक्तिमय नजारा ता दूसरी तरफ सुंदरकाड के पाठ की मनमोहक प्रस्तुति। श्रदृधा भाव से राम नाम का श्रणव करते रामभक्त।

गुरुवार को कुछ ऐसा ही नजारा रहा शहर के आजाद पार्क में चल रहे श्रीरामनाम परिक्रमा महोत्सव का। अस्थाई रूप से बनाई गई अयोध्या नगरी में समूचा शहर उमडा हुआ है।

ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer

हर दिन सुबह पो फटते ही परिक्रमा करने को लोगों का आना शुरू हो जाता है और देर रात तक परिक्रमा करते रामभक्त थकते नजर नहीं आते। रामनाम धन संग्रह बैंक अजमेर की ओर से देश विदेश में बसे रामभक्तों के हस्त लिखित रामनामों संकलन करने का कार्य बीते 27 साल से अनवरत रूप से जारी है।

ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer

राम नाम लेखन के प्रति लोगों में बढती आस्था का ही परिणाम है कि अजमेर के पुलिस लाइन स्थिति श्रीराम मंदिर से कुछ रामभक्तों दृवारा शुरू किया गया यह प्रकल्प देश दुनिया तक फैल गया और संकल्पित सदस्यों दृवारा हस्तलिखित रामनाम महामंत्रों की संख्या 51 अरब को पार कर चुकी है।

ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer
ram naam maha mantra parikrma mahotsav at azad park ajmer

सुंदरकांड की प्रस्तुति को सराहा

अयोध्या नगरी में गुलाबबाडी से आई गोविंद राम भाटी एवं 11 साथियों की और से दी गई सुंदरकांड की प्रस्तुति ने रामनाम परिक्रमा महोत्वस में समा बांध दिया। सुंदरकांड श्रवण के दौरान माहौल इतना भक्तिमय हो गया कि श्रदृधालू झूम कर नाचने लगे।