
उदयपुर। रेलवे की वाणिज्यिक लिपिक भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेने के लिए आए 11 छात्र-छात्राएं भी इस फर्जीवाड़े में शामिल है। आरोपियों को पता होने के बाद भी गुप्त स्थान पर परीक्षाएं दी थी और मास्टर माइंड को लाखों रुपए दिए थे।

उदयपुर। रेलवे की वाणिज्यिक लिपिक भर्ती परीक्षा में फर्जी तरीके से प्रशिक्षण लेने के लिए आए 11 छात्र-छात्राएं भी इस फर्जीवाड़े में शामिल है। आरोपियों को पता होने के बाद भी गुप्त स्थान पर परीक्षाएं दी थी और मास्टर माइंड को लाखों रुपए दिए थे।

मुजफ्फरपुर। सेंट्रल स्कूल के छात्र गौरव की आत्महत्या का राज पुलिस उसके फेसबुक एकाउंट से पता करने की कोशिश कर रही है। गौरव के फेसबुक एकाउंट और मैसज बॉक्स से कई अहम जानकारियां मिली हैं।

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी जल्द ही मां बनना चाहती है। वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अपने कॅरिअर की शुरूआत करने वाली सनी लियोनी अब मां बनने पर विचार कर रही हैं।

झांसी। मायके पक्ष के लोगों ने एक लाख रूपए न देने के एवज में रीता को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है।
वही ससुराल के लोगों का कहना है कि वह खुद अपने आप से आत्महत्या करना चाहती थी, इसीलिए खुद उसने अपने आप को आग के हवाले किया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।
उल्दन की रहने वाली रीता की शादी एक वर्ष पूर्व टीकमगढ़ के थाना दिगौड़ा के ग्राम रतनगुवां में रहने वाले ज्ञानचंद से हुई थी।
रीता के पिता मुन्नालाल के अनुसार उसकी ससुराल वाले आए दिन उससे दहेज में रुपयोंकी मांग करते थे। गत 5 दिसंबर को रीता की ननद की शादी थी। इस शादी में खर्चे के लिए ससुराल वालों ने रीता से एक लाख रुपए मायके से लाने को कहा।
रीता की हालत देख मुन्नालाल ने पचास हजार रुपए का इंतजाम करके उसे दे दिए। मगर ससुराल वाले फिर एक लाख रुपए की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं हुई तो उसकी मारपीट की गई।
ननद की शादी के बाद किसी ने मुन्नालाल को जानकारी दी कि बीते रोज रीता आग से झुलस गई है और गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो रीता ने बताया कि उसे ससुराल वालों ने रुपए न मिलने पर जला दिया है।
जबकि ससुराल वालों का कहना था कि रीता ने स्वयं आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सच्चाई जो भी हो, बुधवार को उपचार के दौरान रीता की मौत हो गई। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सम्पन्न मंत्रिमण्डल की बैठक में राजस्थान पंचायती राज अधिनियम में संशोधन के लिए अध्यादेश लाने, राजस्थान राज्य उच्च शिक्षा परिषद् का गठन, विद्युत वितरण प्रबंध उत्तरदायित्व अध्यादेश-2015 लाने तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।