Home Blog Page 7220

उस मुल्क की सरहद को कोई छू नहीं सकता….

 Flying Officer nirmaljit sekhon winner of the param veer chakra
Flying Officer nirmaljit sekhon winner of the param veer chakra

घटना – 14 दिसम्बर,1971, स्थान श्रीनगर एयर बेस, समय- सुबह अचानक पाकिस्तान ने एफ-86 ‘सैबर जैट’ विमानों से नीची उडान भरते हुए अचानक श्रीनगर वायू सैना अड्डे पर अपनी नापाक नजर डाली और ताबड तोड हमला शुरू कर दिया।

टाइम सेलेबेक्स की सूची में शाहरूख-दीपिका नंबर वन

shahrukh khan and deepika Padukone at the top position in time Celebex
shahrukh khan and deepika Padukone at the top position in time Celebex

मुंबई। टाइम सेलेबेक्स वेबसाईट के सर्वे में बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने पहला पायदान हासिल किया है।

श्याम बेनेगल ने समानांतर सिनेमा को पहचान दिलाई

0
Indian director and screenwriter Shyam Benegal
Indian director and screenwriter Shyam Benegal

मुंबई। भारतीय सिनेमा जगत में श्याम बेनेगल का नाम एक ऐसे फिल्मकार के रूप में शुमार किया जाता है जिन्होंने न सिर्फ सामानांर सिनेमा को पहचान दिलायी बल्कि स्मिता पाटिल, शबाना आजमी और नसीरउद्दीन साह समेत कई सितारों को स्थापित किया।

पार्षदों के अपहरण की अफवाह के बाद कुम्हेर में उपद्रव

tension erupts during municipal chairman election in Kumher
tension erupts during municipal chairman election in Kumher

भरतपुर। भरतपुर जिले के कुम्हेर कस्बे में मंगलवार सुबह नगरपालिका चैयरमैन के निर्वाचन के दौरान बवाल मच गया। विवाद जीते हुए पार्षदों को अगवा करने की खबर से उपजा।

निजी स्कूल की बस पलटी, 23 बच्चों सहित 28 घायल

School bus turnaround in Jodhpur, half dozen students injured
School bus turnaround in Jodhpur, half dozen students injured

जोधपुर।  गंगाणा रोड पर मंगलवार सुबह निजी स्कूल की बच्चों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 23 बच्चों सहित 28 लोग घायल हो गए। इनमें शिक्षक व बस का चालक भी शामिल है।

पांच बच्चों की हालत गंभीर है, जबकि दो बच्चों के हाथो में गंभीर चोटे आई है। घायल बच्चों को मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों को लेकर जब एम्बुलेंस और राहगीर अपने वाहनो में एमडीएमएच अस्पताल पहुंचे तब एकबारगी अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। अस्पताल में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई।

गंगाणा व पाल गांव के बीच स्थित अवर लेडी ऑफ पिलर कान्वेंट स्कूल की बस आज सवेरे बच्चो को लेकर स्कूल की तरफ जा रही थी तब सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में तेज गति से जा रही बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई।

तेज गति के कारण वह पलट गई और पलटने के बाद भी बस काफी दूर तक सडक़ पर घसीटती चली गई। बस पलटने से घटनास्थल पर कोहराम मच गया। सुबह- सुबह पडऩे वाली सर्दी से बचने के लिये बच्चे बस में एक दूसरे के पास दुबके हुए बैठे थे। अचानक बस पलटने से सभी बच्चे एक दूसरे पर उछल कर गिर पड़ेे।

बस के अन्दर खिड़कियों और सीटों से टकराने के बाद बस में सवार 23 बच्चे घायल हो गए वहां से निकल रहे अन्य वाहन चालकों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए बच्चो को बस से बाहर निकाला। कई लोग अपने वाहनों से इन घायल बच्चों को लेकर एमडीएमएच अस्पताल पहुंचे।

ट्रोमा सेंटर में एक साथ इतने बच्चों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। दर्द के मारे कई बच्चे रोने के साथ कहरा रहे थे। अचानक हुए इस हादसे में इतने घायलों के एक साथ पहुंचने पर चिकित्सकों व नर्सिग कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से सभी बच्चो को संभाला।

घायल बच्चों की सूची

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में ज्वाला विहार चौहाबो की 11 वर्षीय जिया पुत्री जयराम सिंधी का हाथ कट गया। 11/ 23 सीएचबी की 16 वर्षीय महिमा पुत्री मनोहरलाल और साक्षी पुत्री नरेंद्र टेकवानी भी गंभीर रूप से घायल हुए है।

इसके अलावा 17 साल का कुनाल पुत्र जगदीश मेघवाल, पकंज गुरनानी, दीक्षांत मोटवानी, रोनित गुरनानी, हर्षित देवानी, रूद्राक्ष परिहार, 11/21 दिग्विजय पुत्र ललित खत्री, उसका भाई करण खत्री, आसाराम, जयचंद गुंजन चौधरी, हिमांशी गुरनानी, रिषिका मोडवानी, रितिका राजपुरोहित, ललिता गमनानी, महेंद्र प्रताप, महिमा ओड़ घायल हुए है।