Home Blog Page 7260

हार्दिक पटेल को कठोर कोर्ट ने 1 दिन के रिमांड पर भेजा

hardik Patel sent to one 1 day police remand by surat kathor court
hardik Patel sent to one 1 day police remand by surat kathor court

बारडोली।  लाजपोर सेंट्रल जेल से अरेस्ट किए गए पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को कामरेज पुलिस ने सोमवार को कठोर कोर्ट मे पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से 13 दिन के रिमांड की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने सिर्फ एक दिन का ही रिमांड मंजूर किया।

अवैध सम्बन्धो के शक में पति ने पत्नी का गला रेता, हालत गंभीर

man slits wife's throat with knife over suspicion of illicit relations in azamgarh
man slits wife’s throat with knife over suspicion of illicit relations in azamgarh

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के अकबेलपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप अरहर के खेत में एक पति ने अपने पत्नी की गर्दन चाकू से काट डाली।

हाई कोर्ट के फैसले को कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी

National Herald case : Congress to move Supreme Court on summons issued to Sonia Gandhi and Rahul Gandhi
National Herald case : Congress to move Supreme Court on summons issued to Sonia Gandhi and Rahul Gandhi

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पेशी से छूट देने वाली याचिका दिल्ली उच्च न्यायालय से खारिज होने के बाद कांग्रेस इस निर्णय को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी।

कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह मामला न्यायालय के विचाराधीन है इसीलिए इसके सभी कानूनी पहलुओें को ध्यान में रखकर इस निर्णय को चुनौती दी जाएगी। उनके अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये इस निर्णय का कोई कानूनी आधार नही है।
इस मुददे पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश का कानून सभी के लिए बराबर है। चाहे राहुल गांधी हो या सोनिया गांधी संविधान ने सभी को बराबर अधिकार दिये हैं। उन्हें न्यायालय में पेश होकर सभी सवालों के जवाब देने होंगे।
जानकारी हो कि दिल्‍ली दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की पेशी से राहत देने वाली अर्जी सोमवार को खारिज कर दी। अब उन्‍हें मंगलवार को पटियाला हाउस कोर्ट में होने वाली सुनवाई में पेश होना होगा। जानकारी के अनुसार कांग्रेस इससे पहले उच्चतम न्यायालय जाकर इस पर स्‍टे लेने की तैयारी में है।

 

यूपी के 1.72 लाख शिक्षामित्रों को सर्वोच्च न्यायालय से राहत

shiksha mitron issue : supreme court stay on allahabad high court decision
shiksha mitron issue : supreme court stay on allahabad high court decision

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने इलाहाबाद कोर्ट के उस फैसले पर सोमवार को रोक लगा दी है, जिसमें 1.72 लाख शिक्षामित्रों की नियुक्तियों को रद्द करने के लिए कहा गया था। इस फैसले पर राज्य सरकार और शिक्षामित्रों की निगाहें टिकी हुई थी।

चेन्नई में हेलीकॉप्टर के जरिए बचाई गई गर्भवती ने दो जुड्वां बच्चियों को जन्म दिया

chennai rains : airlifted pregnant woman delivers healthy twin girls
chennai rains : airlifted pregnant woman delivers healthy twin girls

चेन्नई। चेन्नई में बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित शहर के एक इलाके से हेलीकॉप्टर की मदद से बाहर निकाली गयी एक गर्भवती महिला ने एक अस्पताल में स्वस्थ जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया। मां और दोनों ही बच्चियां फिलहाल स्वस्थ हैं।

भारतीय वायुसेना ने 28 साल की दीप्ति वेलचमी को गत 2 दिसंबर को बाढ़ ग्रस्त इलाके से बाहर निकाला था और दो दिन बाद उसे प्रसव पीड़ा होने पर दोबारा हेलीकॉप्टर से ही अस्पताल ले जाया गया।

दीप्ति को बाढ़ में डूबे रामपुरम इलाके से बाहर निकालकर तांबरम वायु शिविर ले जाया गया जो वायु शिविर हवाई बचाव अभियानों के दौरान मुख्य केन्द्रों में से एक के तौर पर काम कर रहा है।

पति कार्तिक वेलचामी ने बताया कि ‘दीप्ति को दो दिसंबर को बचाया गया था और वह 9 महीने की गर्भवती थी। मैं बेंगलुरू में था जब मुझे फोन आया और इसके अगले दिन मैं तांबरम पहुंचा।

इसके बाद उसे प्रसव पीड़ा हुई और उसे दोबारा हेलीकॉप्टर से ही चेन्नई के अस्पताल ले जाना पड़ा। चार दिसंबर को दोनों लड़कियों का जन्म हुआ।’

यहां मुश्किल तब और खड़ी हो गई जब दीप्ति को प्रसव पीड़ा हुई लेकिन उसके मेडिकल रिकॉर्ड बाढ़ में खो गए थे। फिर वायु सेना का हेलीकॉप्टर उसे उस अस्पताल में ले गया जहां उसका मेडिकल रिकार्ड था।

कार्तिक ने कहा कि वह बहुत खुश है कि इतनी मुश्किलों से गुजरने के बाद उनकी बेटियां परियों की तरह उनके जीवन में आयीं और सब के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

सिर्फ दीप्ति ही नहीं वायु सेना ने पूरे बचाव अभियान में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है और अन्य गर्भवती महिलाओं को भी बाहर निकाला गया है।

वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दीप्ति के अलावा और भी तीन-चार गर्भवती महिलाओं को शहर और उन उपनगरीय इलाकों से सुरक्षित निकाला गया है जहां से संपर्क टूट गया है। कार्तिक ने वायु सेना की तारीफ की और कहा कि वह इन बहादुरों को सलाम करते हैं।