
ऋषिकेश। न्यायालय द्वारा विगत शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित शांतिनगर के चर्चित मनीष हत्याकाण्ड के आरोपियों को हत्या के मामले दोषी करार दिए जाने के बाद शनिवार को एक ही परिवार के पांचों सदस्यों समेत 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के साथ 70 हजार रू. का जुर्माना भी ठोक दिया है।