Home Blog Page 7299

शिकारी खुद बन गए शिकार : कुएं में गिरी जीप, 3 की मौत और 3 घायल

3 killed and 3 other injured as their jeep fell into a well
3 killed and 3 other injured as their jeep fell into a well

कानपुर। जानवरों को मारना जहां कानून अपराध है तो वहीं कानपुर में जिला व पुलिस प्रशासन की आंख में धूल झोक कर जीप सवार आधा दर्जन लोग रात के अधेंरे में नील गाय का शिकार कर रहे थे।

देररात शिकार के बाद लौटते समय जीप गहरे कुएं में जा गिरी। जिसमें सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर घायल हैं। जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा हैं।  पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

बताते चले कि हमीरपुर और कानपुर के बीच पड़ने वाला अवसरमऊ गांव के खेतों के पास ही एक घना जंगल है। इस जंगल में भारी तादाद में नील गाय है। ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार की रात करीब 12 बजे जीप में कुछ लोग नील गाय का शिकार करने यहां पर घूम रहे थे। शिकार के दौरान नील गायों का झुंड जंगल से खेतों की तरफ भगा। जिनका शिकार करने के शिकारियों ने जीप से उनका पीछा किया।

इसी बीच खेतों के बीच पगडन्डी से गुजरते समय जीप का पहिया फंस गया। गाड़ी बैक करते समय पीछे बने गहरे कुएं में शिकारियों समेत जीप जा गिरी। घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी। लगातार कुएं के खेतों के पास से आवाज सुनाई देने पर ग्रामीणों ने जाकर देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गयी।

घटना की जानकारी पर पहंुचे एसओ राजेश सिंह सहित फोर्स ने ग्रामीणों की साथ मिलकर कुएं में गिरे लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। एसओ के मुताबिक कुएं से बाहर निकालते समय एक युवक ने दम तोड़ दिया था जबकि दो लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य घायल है। मृतकों में दो सजेती गांव के ही रहने वाले युवक है, सभी आपस में रिश्तेदार बताये जा रहे है।

बोले ग्रामीण

घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि सजेती इलाके में नील गायों का झुंड देररात खेतों में भारी संख्या में आते है। जिसके चलते यहां के कुछ लोगों द्वारा रात के अंधेरे में इनका शिकार भी किया जाता हैं। घटना में मृत अब्दुल गनी उर्फ गोनू व यासीन को अक्सर नील गाय का शिकार करते देखा गया हैं। शिकार के दौरान इनके साथ कई लोग भी शामिल रहते हे। बीतीरात भी यह लोगे शिकार करने आये थे और खुद शिकार हो गये।

ये बने शिकार

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में सजेती निवासी अब्दुल गनी उर्फ गोनू (50), उसका भतीजा यासीन (40) और कानपुर के चमनगंज में रहने वाले दोस्त राजू विलियम (43) है।

इनका चल रहा इलाज

एसओ राजेश सिंह ने बताया कि इस घटना में उन्नाव के मौरावां निवासी मोहम्मद नसीर (45), शुक्लागंज निवासी इकबाल और कानपुर के बदशाहीनाका थानाक्षेत्र के कुली बाजार निवासी इकलाख (45) हैं। जिनका इलाज हमीरपुर के अस्पताल में चल रहा है।

नहीं निकाली जा सकी जीप

घटना के बाद पहंुची पुलिस ने गहरे कुएं में गिरे लोगों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा लिया गया, लेकिन उसमें गिरी जीप को नहीं निकाला जा सका। एसओ का कहना है कि जीप को निकलवाने के लिए क्रेन मंगायी थी। लेकिन गहराई ज्यादा होने के चलते गाड़ी कुए से नहीं निकाली जा सकी। ग्रामीणों द्वारा जिस तरह से शिकार करने की बात कहीं जा रही है वह जीप निकालने के बाद ही पूरी स्पष्ट हो सकेगी कि यह लोग शिकार करने आये थे या नहीं।

भारतीय संस्कृति गौरवशाली, युवा इसे आगे बढ़ाएं : राजनाथ सिंह

Union Home Minister Rajnath Singh addressing awards ceremony of Mayo College ajmer
Union Home Minister Rajnath Singh addressing awards ceremony of Mayo College ajmer

अजमेर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति विपुल और समृद्ध गौरवशाली परम्परा की परिचायक संस्कृति है। युवा इसे आगे बढ़ाएं। सच्चा सुख सिर्फ धन, शक्ति और शिक्षा में ही नहीं है बल्कि इसके लिए चरित्रावान भी होना आवश्यक है। युवा त्याग और समर्पण का महत्व समझें और देश की सेवा को सर्वोपरि महत्व दें।

बिहार में अरविंद केजरीवाल की एक और नौटंकी

Arvind Kejriwal another gimmick in Bihar
Arvind Kejriwal another gimmick in Bihar

राजनीति में कब क्या हो जाए, कहा नहीं जा सकता। कौन सा राजनेता किस प्रकार की भूमिका निभाएगा, यह सब वर्तमान राजनीति ही तय करती है।

हरियाणा : जल्द ही होगी 1730 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती

Haryana : 1730 assistant professors recruit soon
Haryana : 1730 assistant professors recruit soon

चण्डीगढ़। हरियाणा के शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग में संकाय सदस्यों की कमी को पूरा करने के लिए कटिबद्ध है तथा शीघ्र ही उच्चतर शिक्षा विभाग में 1730 सहायक प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी जिसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग को मांगपत्र भेजा गया है।

जलवायु शिखर सम्मेलन मे भाग लेने प्रधानमंत्री पेरिस रवाना

PM narendra modi leaves for Paris climate summit, reassures commitments to environment
PM narendra modi leaves for Paris climate summit, reassures commitments to environment

नई दिल्ली। संयुक्‍त राष्‍ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्‍मेलन (सीओपी-21) में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को पेरिस रवाना हुए है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा कई देशों के राष्टाध्यक्षों से मुलाकात करेंगे।