Home Blog Page 7353

पॉर्न स्टार शीन का बड़ा खुलासा, बोले मैं एचआईवी पॉजिटिव

charlie sheens porn star ex is furious
charlie sheens porn star ex is furious

लास एंजिलिस। अमरीका में सबसे ज्यादा फेमस होने वाली टीवी सीरिज टू एंड ए हाफ मैन के सबसे महंगे अभिनेता चार्ली शीन ने गुरुवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। शीन ने कहा कि वे एचआईवी पॉजिटिव हैं।

शीन ने कहा उन्हें खुद चार साल पहले इसका पता चला था लेकिन वे इस बात का खुलासा करने से बचते रहे। आखिर अब खुलासा करने की क्या मजबूरी की मजबूरी क्या थी इस बारे में 50 वर्षीय शीन ने कहा कि उनकी इस बीमारी के बारे में जानने वाले उन्हें ब्लैकमेल कर रहे थे।

ब्लैकमेल करने वाले उनसे काफी पैसा ऐंठ चुके थे। शीन का अतीत शराब और वेश्याओं के साथ संबंधों से जुड़ा रहा है।

एन्होंने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कहा कि मैं यहां यह स्वीकार करने के लिए आया हूं कि मैं सच में एचआईवी पॉजिटिव हूं। हालांकि उनके डाक्टर ने कहा कि शीन को एड्स नहीं है।

एक्स गर्लफ्रेंड ओल्सन डरीं

हॉलीवुड अभिनेता शीन के एचआईवी पॉजिटिव होने के खुलासे के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और पॉर्न स्टार रह चुकी ब्रीड ओल्सन डरी हुई है। एक इंटरव्यू में ओल्सन ने कहा कि शीन ने उन्हें कभी इस बारे में नहीं बताया जबकि वे दोनों 2011 के दौरान करीब एक साल तक साथ रहे और करीब हर दिन सेक्स किया। हालांकि हमने कंडोम यूज किया था पर वह पूरी तरह सेफ नहीं था उससे सिर्फ प्रेग्रेंसी रुक सकती थी।

charlie sheens porn star ex is furiousकुछ दिन पहले जब गॉसिप वाली साइट्स पर इन अफवाहों के बारे में पढ़ा कि शीन को एड्स है। यह पढ़कर मैं परेशान हो गई और डर भी गई। ओल्सन ने बताया कि बाद में एक क्लीनिक में एचआईवी टेस्ट कराया जो निगेटिव निकला।

ओल्सन ने इस बात पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि शीन ने अपने खुलासे में यह कहा कि उसने अपनी सभी हम बिस्तर होने वाली पार्टनर्स को इस बारे में बताया है। ओल्सन के अनुसार शीन झूठ कह रहे हैं।

शीन को अपनी बीमारी के बारे में तब भी पता था जब हम साथ थे लेकिन तब से लेकर अब तक कभी उसने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया, उसकी वजह से मेरी जिंदगी को भी खतरा हो सकता था।

भूमिका चावला की बॉलीवुड में 10 साल बाद वापसी

bhumika chawla
salman khan’s heroine bhumika chawla returning to bollywood after decade

मुंबई। सलमान खान की फिल्म तेरे नाम में लीड रोल अदा करने वाली भोली सूरत वाली भूमिका चावला 2003 में रिलीज हुई फिल्म तेरे नाम की सफलता के बाद एक बार फिर बॉलीवुड में 10 साल बाद वापसी कर रही हैं।

कार्ड-डिप्लोमेसी : बेटी की शादी में अरुण जेटली का राहुल गांधी को निमंत्रण

Finance Minister arun jaitley invites rahul gandhi for daughter's wedding
Finance Minister arun jaitley invites rahul gandhi for daughter’s wedding

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी बेटी की शादी में आने का निमंत्रण दिया। बताया जा रहा है कि बुधवार को मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जीएसटी बिल को लेकर भी चर्चा हुई।

7th pay commission : बढ़ सकती है 15 फीसदी सैलरी

7th pay commission likely to propose 23 percent hike : report
7th pay commission likely to propose 23 percent hike : report

नई दिल्ली। नए साल पर मोदी सरकार सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देने की तैयारी में है।  सूत्रों के मुताबिक सातवां वेतन आयोग ने कर्मचारियों के वेतन में कुल 22 फीसदी बढ़ोतरी करने की सिफारिश की है।  इसमें 15 प्रतिशत बेसिक सेलरी पर और 25 फीसदी भत्‍तों में बढ़ोतरी शामिल है।

भारत में बहुलवाद सहित कई सामाजिक मजबूतियां हैं : मोदी

intolerance debate pm modi speaks about india's diversity and pluralism
intolerance debate pm modi speaks about india’s diversity and pluralism

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत में बहुलवाद सहित कई सामाजिक मजबूतियां हैं। देश में असहिष्णुता के मुद्दे पर आलोचनाओं के बीच, हाल के दिनों में यह दूसरा मौका है जब मोदी ने विविधता और बहुलवाद से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।