Home Blog Page 7358

ढाई साल अस्मत से खेलता रहा, शादी के बाद भी बनाए संबंध

woman allegedly raped by youth on the pretext of marriage
woman allegedly raped by youth on the pretext of marriage

अजमेर। प्यार के फेर पड़ी युवती को शादी करने का झांसा देकर बीते ढाई साल से यौन शोषण  और मोबाइल फोन के जरिए आपत्तिजनक फोटो खीच कर ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है।

गेगल थाना पुलिस के अनुसार मंगरी गांव निवासी पीडि़ता ने वकील के जरिए कोर्ट में पेश इस्तगासे में बताया कि गांव के ही युवक शंकर पुत्र श्योकरण उसे फिल्म दिखाने के बहाने अजमेर लाते समय चाचियावास व भवानीखेडा के बीच सुनसान जंगल में ले उसके साथ दुराचार किया।

पीडिता का कहना है कि पहली बार दुराचार के वक्त आरोपी शंकर ने अपने मोबाइल फोन से चोरी छिपे उसकी अश्लील फिल्म उतार ली, बाद में उसे दिखाकर वह बदनाम करने की धमकी देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाता रहा और दुराचार करता रहा।

पीडि़ता द्वारा कोर्ट में दायर इस्तगासे में यह आरोप भी लगाया कि उसकी शादी होने के बाद भी एक साल पहले तक आरोपी उसे शादी का झांसा तथा बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार करता रहा।

पीडि़ता का कहना है कि समाज में बदनामी के भय से वह चुपचाप आरोपी की धमकियों के कारण उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित करती रही, बाद में जब उसने आरोपी से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से भी इंकार कर दिया।

पुलिस ने अदालत के आदेश पर आरोपी शंकर के खिलाफ भादसं. की धारा 376, 384 व 354 के तहत मुकदमा दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी नारायण ने बताया कि पीडि़ता के बयान तथा मेडिकल कराने के प्रयास किए जा रहें हैं, इसके अलावा आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।

पुष्कर पशु मेला 2015 : हर दिन कार्यक्रमों की झड़ी

pushkar camel fair 2015
pushkar camel fair 2015

अजमेर/पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का गुरुवार  को विधिवत आगाज होगा।  सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद अधिकारिक रूप से मेला शुरू होने की घोषणा की जाएगी।

हाउसिंग बोर्ड में घटिया निर्माण का मामला : कार्यवाही ठण्डे बस्ते में

administration avoid to take action against Housing Board  and JDA जयपुर। रिसर्जेंट राजस्थान के बहाने जेडीए और हाउसिंग बोर्ड प्रशासन घटिया निर्माण और आवासीय योजनाओं में धांधलेबाजी करने के मामले दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने से बच रहा है

बासमती चावल 2 सप्ताह में 8 रुपए प्रति किलो महंगा

price hikes ater Iran lifted its ban on import Indian basmati rice
price hikes ater Iran lifted its ban on import Indian basmati rice

जयपुर। ईरान द्वारा भारतीय बासमती चावल पर लगे प्रतिबंध को हटा दिए जाने से बासमती चावल में इन दिनों जोरदार तेजी देखने को मिली है।

अशोक सिंघल के निधन से संघ परिवार में शोक की लहर

RSS affiliates mourns Ashok Singhal's death
RSS affiliates mourns Ashok Singhal’s death

रांची। विश्व हिन्दू परिषद के संरक्षक अशोक सिंघल के निधन से पूरे संघ परिवार में शोक की लहर है।