Home Rajasthan Ajmer पुष्कर पशु मेला 2015 : हर दिन कार्यक्रमों की झड़ी

पुष्कर पशु मेला 2015 : हर दिन कार्यक्रमों की झड़ी

0
पुष्कर पशु मेला 2015 : हर दिन कार्यक्रमों की झड़ी
pushkar camel fair 2015
pushkar camel fair 2015
pushkar camel fair 2015

अजमेर/पुष्कर। अंतरराष्ट्रीय पुष्कर पशु मेले का गुरुवार  को विधिवत आगाज होगा।  सुबह 9 बजे ध्वजारोहण के बाद अधिकारिक रूप से मेला शुरू होने की घोषणा की जाएगी।

पुष्कर पशु मेला के मेला अधिकारी डॉ.  विरेन्द्र गांधी ने मेला अवधि के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के बारे जानकारी देते हुए बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति के बाद यतीन्द्र शास्त्री द्वारा व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा।

pushkar camel fair 2015
pushkar camel fair 2015

गुरुवार को होने वाले अन्य कार्यक्रम
9.30 बजे माण्डणा प्रतियोगिता
ऊंट श्रृंगारक अशोक टांक द्वारा ऊंट श्रृंगार का प्रदर्शन
देशी और विदेशी खिलाडिय़ों के मध्य फुटबॉल मैच का आयोजन 10.30 बजे
शाम5 बजे दीपदान, रंगोली, महाआरती का आयोजन
7.30 बजे अस्तित्व लाईव के साथ हॉट बैलून नाईट ग्लो का रोमांच

शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रम
शुक्रवार 20 नवम्बर को सुबह 10 बजे देशी और विदेशी खिलाडिय़ों के मध्य सतौलिया मैच

पारम्परिक खेल प्रतियोगिता लंगड़ी टांग खेली जाएगी।

सुबह 11 बजे गोरबंध ऊंट श्रृंगार प्रतियोगिता

दोपहर 12 बजे ऊंट नृत्य प्रतियोगिता

शाम 6$30 बजे विदेशी नागरिकों के लिए भारतीय दूल्हा-दुल्हन प्रतियोगिता

प्रेम जोशवा लाईव के साथ बैलून नाईट ग्लो 7.30 बजे से

शनिवार को होने वाले कार्यक्रम

शनिवार 21 नवम्बर को ग्रामीणों और विदेशी पर्यटकों के मध्य सुबह 10 बजे कबड्डी की प्रतियोगिता

11 बजे अश्व नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

शाम 7 बजे लोकनृत्यांगना गुलाबो की रंगारंग प्रस्तुतियां

इंडियन ऑशियन लाईव के साथ बैलून नाईट ग्लो

रात 9.30 बजे लाफ्टर शो

रविवार को होने वाले कार्यक्रम

रविवार 22 नवम्बर को सुबह 8.30 बजे गरुद्वारा से आध्यात्मिक पदयात्रा का आयोजन

अपरान्ह 4 बजे शिल्प ग्राम बाजार तथा 4.30 बजे गीर व संकर पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन

शाम 5 बजे प्रदर्शनी स्थल पर ही विकास प्रदर्शनी का शुभारम्भ

शाम 7 बजे बेस्ट ऑफ राजस्थान के साथ बैलून नाईट ग्लो का आयोजन

शाम 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम में  नाथुलाल सोलंकी का नगाड़ा वादन, सुनिल कान्त गुप्ता का बांसुरी वादन, सुभा मुद्दगल की प्रस्तुति तथा हेमन्त देवड़ा समूह का राजस्थानी लोक नृत्य

सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन अवसर पर रात  10 बजे आतिशबाजी का प्रदर्शन

सोमवार को होने वाले कार्यक्रम

सोमवार 23 नवम्बर को सुबह 11 बजे मूंछ प्रतियोगिता, 11.30 बजे साफा व तिलक प्रतियोगिता

अपरान्ह 4 बजे हैरिटेज वॉक

शाम 6 बजे जैसलमेर बॉयज द्वारा प्रस्तुति

योम एण्ड वांग ली तथा जेवीश हार्प अपना प्रस्तुतिकरण देंगे।

लोकल कल्चरल प्रोग्राम के साथ बैलून नाईट ग्लो 7.30 बजे

रात्रि 8 बजे पण्डित विश्व मोहन भट्ट द्वारा मोहन वीणा वादन, 8.45 बजे कैलाश खैर तथा 9.30 बजे ओडि़सी नृत्यांगना तेजस्वनी द्वारा अपनी प्रस्तुतियां

मंगलवार को होने वाले कार्यक्रम

मंगलवार 24 नवम्बर को सुबह 10 बजे महिलाओं की मटका दौड़ प्रतियोगिता, संगीतमय कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता

सुबह 11 बजे हैरिटेज वॉक

शाम 7 बजे मिडीवल पुण्डिट्ज लाईव के साथ बैलून नाईट ग्लो

रात 9 बजे पश्चिमी क्षेत्रा सांस्कृतिक केन्द्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

बुधवार को होने वाले कार्यक्रम

बुधवार 25 नवम्बर को मेला मैदान में सुबह 9 बजे प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।