
सबगुरु न्यूज-सिरोही। प्रभारी मंत्री की कार्यप्रणाली के साथ-साथ उनके शोक मनाने का तरीका भी अजब है। एक जगह कार्यकर्ताओं के प्रेम को उन्होने इसलिए नकार दिया कि राजस्थान के एक पूर्व राज्यपाल के निधन पर राजकीय शोक है तो दूसरी जगह मालाएं पहनने के साथ मिठाई भी गपागप करते नजर आए।