Home Blog Page 7440

नीतीश के कम्यूटर में लालू वायरस लगा है : पीएम मोदी

bihar polls phase 3rd : pm modi addresses a rally in buxar
bihar polls phase 3rd : pm modi addresses a rally in buxar

बक्सर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि नीतीश युवाओं को कंप्यूटर देने का वादा करते हैं, लेकिन नीतीशजी आपके कंप्यूटर में तो लालू वायरस लगा हुआ है। यह लालू वायरस वाला कंप्यूटर बिहार के लोगों को नहीं चाहिए।  मनरेगा में काम होता तो किसानों को पानी मिल जाता है।

जोधपुर : सरकारी स्कूल में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म

minor raped in public schools building in shergarh in jodhpur
minor raped in public schools building in shergarh in jodhpur

जोधपुर। बकरियों को संभालने के लिये बाड़े में गयी एक नाबालिग को गांव का ही एक युवक गाड़ी में अपहरण कर ले गया और शेरगढ फांटा के पास स्थित एक सरकारी स्कूल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

गीता पहुंची दिल्ली, डीएनए टेस्ट के बाद परिजनों को सौंपी जाएगी

Gita arrives in india, will be reunited with her family after DNA test
Gita arrives in india, will be reunited with her family after DNA test

नई दिल्ली। लंबे से समय से पाकिस्तान में रह रही गीता आखिरकार सोमवार को भारत पहुंच गई । कराची से दिल्ली पहुंची गीता को पाकिस्तान उच्चायुक्त के अधिकारी एयरपोर्ट लेने पहुंचे।

जयपुर : नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी मौसा गिरफ्तार

Minor raped by relative in gandhi nagar jaipur
Minor raped by relative in gandhi nagar jaipur

जयपुर। राजधानी के गांधी नगर थाना इलाके में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी मौसा को हिरासत में ले लिया है।

पाकिस्तान ने चौथे दिन भी किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

sambha ceasefire violations : six civilians injured in overnight firing by pakistani troops
sambha ceasefire violations : six civilians injured in overnight firing by pakistani troops

जम्मू। पाकिस्ंतान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है तथा उसने लगातार सीमापार से गोलाबारी जारी रखते हुए चौथे दिन संघर्षविराम उल्लंघन जारी रखा और सांबा व कठुआ जिलों मे 30 सीमा चौकियों और कई गांवों को मोर्टार बमों और भारी मशीनगनों से निशाना बनाया जिसके कारण एक नागरिक घायल हो गया।

   मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी रेंजर्स ने सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की चौकियों पर बिना किसी उकसावे के बीती रात करीब सात बजे से गोलीबारी शुरू की।’’पाकिस्तानी रेंजरों ने 82 मिमी के मोर्टार दागे और भारी मशीनगनों से रामगढ़, सांबा, कठुआ और हीरानगर सेक्टरों में 30 सीमा चौकियों तथा सीमावर्ती गांवों को निशाना बनाया।
बीएसएफ के जवानों भी जवाबी कार्रवाई की जो सुबह करीब पांच बजे तक जारी थी। वहीं रामगढ़ सेक्टर में सुबह मोर्टार बम फटने से एक ग्रामीण घायल हो गया जिसे अस्पताल ले जाया गया है।
उन्होंने बताया कि गोलाबारी और गोलीबारी में कई पशु या तो मारे गए या घायल हो गए हैं। पाकिस्तान द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन 12 सितंबर को दिल्ली में बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच हुई महानिदेशक स्तर की वार्ता के बाद रुक गया था। लेकिन 23 अक्तूबर को पाक सैनिकों ने वापस संघर्षविराम उल्लंघन शुरू करते हुए गोलीबारी की थी। अब तक एक नागरिक की मौत हो चुकी है और सात लोग घायल हो चुके हैं।