Home Blog Page 7441

होम्योपेथी अन्य चिकित्सा पद्धतियों से एकदम अलग : डॉ. सिंह

homeopathy treatment
homeopathy treatment

उदयपुर। होम्योपेथी अन्य चिकित्सा पद्धतियों से एकदम अलग है  । यह सिर्फ रोग को नियंत्रित नहीं करती बल्कि रोगी के मन में उठाने वाले विचारों को भी नियंत्रित करती है।

कौशाम्बी में बलि के लिए तांत्रिक ने किशोरी को किया अगवा!

teenage girl abducted for sacrifice by Tantrik in Kaushambi
teenage girl abducted for sacrifice by Tantrik in Kaushambi

कौशाम्बी। जिले के सैनी कोतवाली इलाके के भटपुरवा गांव से एक पखवारे पूर्व एक किशोरी को एक युवक लेकर फरार हो गया।

सेवा भारती के 10 बेड वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ranchi : 10 bed hospital inaugurated near Jonha falls in Angara has been built by seva bharti
Ranchi : 10 bed hospital inaugurated near Jonha falls in Angara has been built by seva bharti

रांची। सेवा भारती के तत्वाधान में बाबूलाल खेमका सेवा निधि ट्रस्ट द्वारा निर्मित अरोग्य सेवा केंद्र (अस्पताल) का उद्घाटन विश्व मंगल गौ ग्राम के राष्ट्रीय संयोजक सीताराम केदलाय ने रविवार को किया।

घाटे में स्टेशन बंद, लोगों ने रेवेन्यू दिया, ट्रेन रूकवाई

success story of Rasidpura Kudi railway station
success story of Rasidpura Kudi railway station

झुंझुनू,। यह जिद और जुनून की दिलचस्प कहानी है। 10 साल पहले रेल्वे ने राजस्थान में सीकर जिले के रसीदपुरा खूड़ी स्टेशन को घाटे में बताकर बंद कर दिया। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों का ठहराव भी बंद हो गया।

बवाल के बाद कानपुर में हालात काबू करने में जुटा प्रशासनिक अमला

communal tension in kanpur over jagran posters
communal tension in kanpur over jagran posters

कानपुर। कानपुर में पोस्टर फाड़े जाने से बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए प्रशासनिक अमला वहां देर रात से जुटा हुआ है। कई जिलों की फोर्स मौके पर बुला ली गई है और भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया गया है। प्रभावित इलाकों में अघोषित कर्फ्यू की स्थिति बनी हुई है।

दरअसल शुक्रवार को मोहर्रम जुलूस के दौरान धार्मिक पोस्टर फाड़े जाने से कानपुर में हिंसा फैल गई। शनिवार को फजलगंज के बाद बिगड़े हालात के चलते चमनगंज के भन्नानापुरवा में उपद्रवियों की भीड़ ने शहर की शांति व्यवस्था को तार-तार कर दिया। उपद्रवियों की और से हुई फायरिंग में दो पुलिस कर्मियों को गोली लग गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए।

जिसके बाद हालात काबू करने में जिला व पुलिस प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी। भारी पुलिस बल के साथ कई जिलों का फोर्स मौके पर बुला ली गई और अघोषित कर्फ्यू लगा दी गई। आला अफसरों ने खुद मोर्चा सँभालते हुए स्थिति को काबू किया।

शनिवार रात को जहाँ बेकाबू हालात थे वहाँ रविवार सुबह स्थिति सामान्य दिखी और डीएम, एडीएम सिटी,एसएसपी समेत तमाम अधिकारियों ने खुद प्रभावित इलाकों में घूम-घूम कर लोगों से अमन शांति की अपील की। एहतियातन प्रशासन ने शहर में बाजारों के बंदी के आदेश देते हुए आकस्मिक सेवाओं को बहाल कर दिया है।

रविवार सुबह डीएम कौशल राज शर्मा, एडीएम सिटी अविनाश सिंह, एसएसपी शलभ माथुर, सिटी मजिस्ट्रेट अमर पल सिंह ने भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फजलगंज से गुमटी तक मार्च पास्ट किया। इस दौरान माइक के जरिये अफसरों ने सभी से शांति के साथ व भाईचारा बनाये रखने की अपील की। यहाँ से वे सब भन्ननपुरवा पहुँचे जहां बीती रात स्थिति बेकाबू हो गई थी।

अधिकारियों ने हर एक गलियों में भारी फोर्स के साथ जायजा लिया और शांति कायम कराने को सभी से सहयोग करने को कहा। फिलहाल जहाँ बीती रात तक शहर के बिगड़े हालात दिख रहे थे, वहां 12 घन्टे के भीतर ही जिला व पुलिस प्रशासन ने कड़ी मशक्कत कर काबू पा लिया है, जिसके चलते तेजी से हालत सुधर रहे है।