Home Blog Page 746

ब्लैकमेलिंग व यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

जोधपुर। पुलिस ने ब्लैकमेलिंग व देहशोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार है। पीडि़त महिला ने इस संबंध में सूरसागर पुलिस थाना में रिपोर्ट दी थी। उसका आरोप है कि आरोपी ने उसके स्नान करते हुए फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण किया। जांच चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के थानाधिकारी की तरफ से की जा रही थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कोटा : मालगाड़ी के इंजन में आग, रेल मण्डल में हड़कम्प

कोटा। दरा और कंवलपुरा रेलवे स्टेशन के बीच कोयले से भरी मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। जब आग लगी तो ट्रेन की स्पीड करीब 80 कि.मी./प्रति घंटा की थी। लोको पायलट की समझधारी से आग पर काबू पाया गया और कोई नुकसान नहीं हुआ।

फेसबुक पर हुआ प्यार, घर छोड़ चित्तौड़ पहुंची किशोरी

चित्तौडग़ढ़। सोशल मीडिया पर हुए प्यार में एक किशोरी ऐसी अंधी हुई की माता-पिता का घर छोड़ बांसवाड़ा से अपने प्रेमी के यहां चित्तौडग़ढ़ आ गई। परिजनों की शिकायत पर चित्तौडग़ढ़ पुलिस ने किशोरी को दस्तियाब कर प्रेमी को हिरासत में ले लिया।

मध्यप्रदेश की सडकें अमरीका से बेहतर? कांग्रेस ने कहा झूठ

MP CM Shivraj Singh Chouhan Says Roads In MP Are Better Than US, Congress says lie

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अमेरिका यात्रा के दौरान राज्य की सड़कों को अमरीका की सड़कों से बेहतर बताने पर सियासत तेज हो गई है, भाजपा जहां इसे राज्य का गौरव बढ़ाने वाला कदम करार दे रही है, वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर सबसे बड़ा झूठ बोलकर प्रदेश को बदनाम करने का आरोप लगाया है।

पुणे वनडे : धवन, कार्तिक के अर्धशतक, भारत की जीत

pune 2nd ODI : india beat new zealand, level series 1-1
pune 2nd ODI : india beat new zealand, level series 1-1

पुणे। भारत ने अपने हरफनमौला खेल के दम पर बुधवार को महाराष्ट्र क्रिकेट संघ (एमसीए) स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबर पर आ गई है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में किवी टीम ने जीत हासिल करते हुए बढ़त ले ली थी।