Home Blog Page 7490

मक्का हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 101

Haj stampede : death toll of  Indians reaches 101
Haj stampede : death toll of Indians reaches 101

नई दिल्ली। मक्का के मीना में हज यात्रा के दौरान हुए हादसे में मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है जबकि 32 अभी भी लापता हैं। इस खबर की पुष्टि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने की। मक्का में हुई भगदड़ में मरने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

शाह सलमान ने पांच दिनों की हज यात्रा के दौरान हुई घटना की जांच के लिए एक समिति गठित करने का आदेश दिया है। हज में 180 देशों के बीस लाख लोगों ने हिस्सा लिया। भारत से करीब डेढ़ लाख लोग इसमें शामिल हुए।

जानकारी हो कि मीना में शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदायगी के दौरान पांच मंजिला जमरात पुल के करीब हाजियों की दो पंक्तियां आपस में मिल गईं जिसके कारण यह भगदड़ मची।

इस साल मक्का में हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले 11 सितंबर को मक्का की बड़ी मस्जिद में एक क्रेन के गिरने से लगभग सौ लोगों की मौत हो गई थी जिसमें 11 भारतीय भी शामिल थे।

 

गरबा में जाने वाले मुस्लिमों के खिलाफ जारी हो फतवा : विहिप

VHP rules for navratri celebrations
VHP rules for navratri celebrations

नई दिल्ली। विश्व हिन्दू परिषद ने मांग की है कि छोटे-छोटे मसलों पर फतवा जारी करने वाले मौलवियों को, उन मुसलमानों के खिलाफ भी फतवा जारी करना चाहिए जो गरबा पूजा में शामिल होते हैं।

आईएसएल-दिल्ली ने चेन्नई को 1-0 से हराया

ISL 2015: Delhi dynamos edge Chennaiyin FC 1-0 to win
ISL 2015: Delhi dynamos edge Chennaiyin FC 1-0 to win

नई दिल्ली। राजधानी के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में दर्शकों के अपार समर्थन के बीच इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के अपने दूसरे मैच में दिल्ली ने चेन्नई को  1-0  से हरा दिया।

जवाहर लाल नेहरू अस्पताल का डाक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Jawaharlal Nehru hospital doctor arrested for taking bribe
Jawaharlal Nehru hospital doctor arrested for taking bribe

अजमेर। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग की टीम ने जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय के एक मेडिकल ज्यूरिस्ट को 1500 रुपए की रिश्वत लेते गुरुवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।  

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल अगले साल 21 जनवरी

Jaipur Literature Festival announces first list of authors
Jaipur Literature Festival announces first list of authors

जयपुर। सबसे बड़े साहित्यिक समारोह के रूप में विख्यात ज़ी जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल ने अपने 2016 के आयोजन में शामिल होने वाली शख्सियतों की सूची में 165 विश्व-स्तरीय भारतीय और अंतरराश्ट्रीय लेखकों के नामों की गुरूवार को घोषणा की।