
अजमेर। अजमेर जिला आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की इत्तला पर गेगल टोल नाके के पास नाकाबंदी करके एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चांवल के कट्टों के नीचे हरियाणा मार्का की अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने उत्त अंग्रेजी अवैध शराब को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी।