Home Blog Page 7523

अभिनव बिंद्रा ने लगाया स्वर्ण पदक पर निशाना

Abhinav Bindra
Abhinav Bindra clinches gold medal at asian airgun championship

नई दिल्ली। ओलंपिक चैंपियन भारत के निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने आज एशियाई एयरगन चैंपियनशिप की 10 मीटर स्पर्धा में 208.8 अंक हासिल करके स्वर्ण पदक जीता।

लालू यादव ने ली चुटकी, NRI सीएम लाने विदेश गए हैं PM मोदी

Lalu Prasad Taking a dig at Narendra Modi, says  PM  has gone to US to find an NRI Chief Minister for bihar
Lalu Prasad Taking a dig at Narendra Modi, says PM has gone to US to find an NRI Chief Minister for bihar

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता से  गत 15 वर्षों से महरूम राजद  सुप्रीमो लालू यादव नीतीश कुमार के साथ सियासी पैंतरे आजमा रहे।

दम है तो आरक्षण को खत्म कर दिखाए आरएसएस वाले : लालू

Lalu Prasad campaigns  for younger son Tejaswi attacks at RSS and BJP
Lalu Prasad campaigns for younger son Tejaswi attacks at RSS and BJP

पटना। लालू प्रसाद यादव रविवार से चुनाव प्रचार के मैदान में उतर गए। लालू सबसे पहले राजद के राघोपुर प्रत्याशी अपने बेटे तेजस्वी यादव का प्रचार करने राघोपुर पहुंचे ।

7 साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे आदित्य चोपड़ा

Aditya Chopra announces directorial come back After seven years
Aditya Chopra announces directorial come back After seven years

मुंबई। यशराज फिल्म्स के कर्ताधर्ता आदित्य चोपड़ा पूरे सात साल बाद निर्देशन की दुनिया में वापस आ रहे है। रविवार को अपने पिता बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के 83वें जन्मदिन पर उनकी याद में आदित्य ने ये खुलासा किया।

वीरभद्र के निवासों पर छापों से प्रदेश हुआ कलंकित : एचपीसीए

CBI raid on residences of Chief minister virbhadra singh
CBI raid on residences of Chief minister virbhadra singh

धर्मशाला।एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर सीबीआई के छापों से प्रदेश कलंकित हुआ है।

उन्होंने कहा कि रजवाड़ाशाही से कार्य करने वाले मुख्यमंत्री और उनके मंत्रीगण जो आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, उस वक्त यह नैतिकता कहां गई थी जब रातोंरात एच.पी.सी.ए. की सम्पतियों पर कब्जा किया गया।

धर्मशाला में आज एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को नैतिकता ओर लोकतंत्र की दुहाई देने का कोई अधिकार नही है जिसने पिछले साल 26-27 अक्तूबर की आधी रात को केबिनट की बैठक कर एचपीसीए की सभी पटटों को रद्द कर सभी सम्पतियों पर ताले जड़कर सुबह होने से पहले कब्जा कर आपातकालीन से भी बत्तर हालात पेैदा कर दिए थे।

उन्होंने पूछा कि एचपीसीए ने ऐसा कौन सा अपराध किया था जिसके लिए ऐसा कठोर कदम उठाना पडा। उन्होने कहा कि वीरभद्रसिंह की सरकार के पहले दिन से लेकर ही एचपीसीए पर अत्याचार नही किए। एचपीसीए अध्यक्ष और अधिकारियों के खिलाफ पांच मुकदमें दर्ज किए।

संजय शर्मा ने कहा कि इस दौरान एचपीसीए के सचिव और अन्य पदाधिकारियों के घर सर्तकता विभाग ने छापे मारे। संजय शर्मा ने कहा कि जब आज यूपीए सरकार के कार्यकाल में उनके स्टील मंत्री रहते हुए भ्रष्टाचार को लेकर जब मुख्यमंत्री के घर छापे पडे तो वे लोकतंत्र की दुहाई दे रहे है ओर उनके मंत्री आपातकालीन जैसी स्थिति बता रहे हैं।
स्ंाजय शर्मा ने कहा कि अब सीबीआई के शिकंजे से सारे राज सामने आएगें और लोगों को सच्चाई का पता चलेगा कि बीवीएस कौन है ओर एपीएस कौन है। उन्होने कहा कि जो व्यक्ति 6 बार मुख्यमंत्री रह चुका है वास्तव में उनके हर कार्यकाल में उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगें हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1998 में कैसे मुख्यमंत्री बने यह प्रदेश के लोग जानते हैं। विधायक रमेश ध्वाला का अपहरण कर राज्यपाल के समक्ष पेश किया गया और मंत्री बनाया गया लेकिन वह सरकार कितने दिन चली, यह सभी जानते हैं।
वर्ष 2011 में मनोरजंन टैक्स का हवाला देते हुए एचपीसीए प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के बेटे के एक एनजीओ को किंग्स इलेवन द्वारा टेक्स माफ करने के एवज में बड़ी रकम दी गई। जिससे चंद लाख रूपये के लाभ के लिए करोड़ों रूपये के सरकारी टैक्स को चूुना लगाया गया। उन्होने आशा प्रकट की सीबीआई की जांच से सभी तथ्य सामने आएंगें और अनैतिक कार्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी।