
जयपुर। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर पांच दिन बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। किसी तरह चंगुल से छूटकर महिला ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है।

जयपुर। राजधानी के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक महिला को नशीला पेय पिलाकर पांच दिन बंधक बनाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। किसी तरह चंगुल से छूटकर महिला ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज करवाया है।

न्यूयॉर्क। दो देशों की विदेश यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आध्यात्मिक गुरू स्वामी दयानंद गिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

न्यूयॉर्क। आयरलैंड की एक दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज से अमेरिका दौरा शुरू हो गया है। सुबह चार बजकर तीस मिनट पर मोदी न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी हवाईअड्डे पर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

मुंबई। वर्ष 1993 के मुंबई विस्फोट में संलिप्तता के कारण पुणे के येरवडा जेल में सजा काट रहे संजय दत्त की दया याचिका को महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने खारिज कर दिया। फिलहाल दत्त 30 दिन के पेरोल पर जेल से बाहर आए हुए हैं।

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया की मृत्यु के बाद खाली पड़ी बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष पद की कुर्सी की दावेदारी के लिए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर सकते हैं।
75 वर्षीय डालमिया की रविवार को हुई मृत्यु के बाद बंगाल क्रिकेट में सन्नाटा पसर गया है। किसी भी स्पष्ट उत्तराधिकारी के नहीं होने की स्थिति में गांगुली ही लोकप्रिय विकल्प नजर आ रहे हैं।
लेकिन पिछले लगभग 12 महीनों से कैब के संयुक्त सचिव का कार्यभार संभाल रहे गांगुली का प्रशासन में कम अनुभव उनके खिलाफ जा सकता है।
सूत्रों के अनुसार गांगुली को ममता बनर्जी का पूरा समर्थन प्राप्त है। गांगुली के लिए यह राह आसान बिल्कुल भी नहीं होगी। कैब में वोट का अधिकार प्राप्त कुल 121 इकाईयां हैं।
बीसीसीआई के दो पूर्व सदस्य चित्राक मेहता और गौतम दासगुप्ता के साथ ही संघ के वर्तमान कोषाध्यक्ष विश्वरुप डे की निगाहें भी इस कुर्सी पर जमी हुई हैं।