
चेन्नई। आईपीएल सट्टेबाजी मामले में दो साल के लिए क्रिकेट से निलंबित पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका देते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सीएसकेसीएल) को अंतरिम राहत देने की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।

चेन्नई। आईपीएल सट्टेबाजी मामले में दो साल के लिए क्रिकेट से निलंबित पूर्व चैंपियन चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका देते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट लिमिटेड (सीएसकेसीएल) को अंतरिम राहत देने की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी।

मुंबई। बॉलीवुड की नवोदित अभिनेत्री आलिया भट्ट निर्देशक रितेश बत्रा के साथ काम करती नजर आ सकती हैं।

टोक्यो। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली जापान की कंपनी पैनासोनिक इस महीने चीन की राजधानी बीजिंग में मोबाइल फोन और डिजिटल कैमरे के लिए लिथियम आयन बैट्री बनाने वाले संयंत्र को बंद करने की घोषणा की है।
जिससे 1300 कर्मचारियों की छंटनी होगी। कंपनी की प्रवक्ता यायोयी वातानबे ने कहा कि नई तकनीकों के बढ़ते जोर की बदौलत वैश्विक बाजार में अब इन उत्पादों की मांग कमजोर पड़ती जा रही है।
साथ ही हाल के दिनों में चीन के बाजार में आए भूचाल को देखते हुए भी वहां कारोबार करना जोखिमपूर्ण है। जुलाई के अंत में कर्मचारियों को कारखाना बंद करने की सूचना दे दी गई थी।
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के हाथों वर्ष 2014 में बिकी फिनलैंड की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी पैनासोनिक के बीजिंग संयंत्र में बनी बैट्रियों की सबसे बड़ी खरीददार थी।
उल्लेखनीय है कि पैनासोनिक ने बीजिंग संयंत्र को वर्ष 2010 में सैन्यो इलेक्ट्रिक से खरीदा था।
s

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की एक अदालत ने तीन साल पहले अपने तीन मासूम बेटों को दूध में जहर देकर मार डालने की आरोपी महिला को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

डूंगरपुर। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बलवाड़ा गांव में एक मानसिक रूप से बीमार पिता ने अपने ही पुत्र को तलवार से काटकर मार डाला। घटना के बाद जब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो वह बार-बार यही पूछ रहा है कि क्या हुआ है।
जानकारी के मुताबिक बलवाड़ा गांव में पोपट बडंगा नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था। उसका पिछले कुछ दिनों से मानसिक बीमारी का इलाज भी चल रहा है। देर रात वह घर पर ही था।
इस दौरान पोपट के पिता वहां पहुंचे और उसने पोपट के सात साल के बेटे यानी अपने पौत्र राहुल से चिमनी जलाने को कहा। राहुल चिमनी जलाने के लिए घर के अंदर वाले कमरे में गया और कुछ देर बाद उसकी चीख सुनाई दी।
चीख सुनकर सभी परिजन अंदर गए और देखा कि पोपट ने राहुल को तलवार से काट डाला। मुंह, गर्दन और हाथ पर तलवार से वार से वह बुरी तरह लहुलुहान हो चुका था।
इस पर परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पोपट बडंगा मानसिक रूप से बीमार है तथा पुलिस गिरफ्त में वह पूछ रहा है कि क्या घटना हुई है।