Home Blog Page 7695

सिरोही में मूसलाधार, एक युवक बहा

rescue work at boojh nala in sirohi after youth drawn in water current
rescue work at boojh nala in sirohi after youth drawn in water current

सिरोही। जिले भर मे बुधवार को पांचवे दिन भी बारिश का दौर जारी रहा। इससे नदी नाले उफान पर रहे। बारिश के कारण जहां माउण्ट आबू के हाल बेहाल है, वहीं आबूरोड की भी निचली बस्तियों में पानी भर गया है।

माउण्ट से निकाले 250 वाहन

damaged roads in monunt abu
damaged roads in monunt abu

माउंट आबू। माउंट आबू में बारिश अब तक रुकी नहीं है और तेज हवा भी जारी है। ऐसे में प्रशासन की प्राथमिकता माउंट आबू में फंसे हुए पर्यटकों को बाहर निकालने की की है। बीते 82 घंटों में यहाँ 48 इंच बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार में अगले 36 घंटे तक सुधार की कोई गुंजाईश नहीं है।
उपखंड अधिकारी अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि फिलहाल एस्कॉर्ट के साथ माउंट आब में फंसे पर्यटकों को नीचे उतारा जा रहा है। शाम तक यहां से 250 छोटे वाहनों को बाहर निकाल दिया गया था। आरना से छीपबेरी के बीच दो स्थानों पर सड़कें बुरी तरह से डैमेज हैं। इसके अलावा भी कुछ स्थानों पर सड़कें धँसनि शुरू ही गयी है। इन सभी खतरनाक स्थानों पर आर्मी और पुलिस के एक एक जवान तैनात किये हैं ताकि कोई पर्यटक गलत रस्ते पर नहीं चला जाए। ह्यस्रद्व ने बताया कि सड़कों पर पानी आने से रॉकने के लिए एक द्भष्ड्ढ को रास्ते में ही लगाया हुआ है ताकि प्राकर्तिक बहाव के रस्ते में कचरा आने पर उसे साफ़ किया जा सके। उन्होंने बताया कि बिजली व्यवस्था एहतियातन अभी बहाल नहीं की गयी है। हवा और बारिश अभी जारी है। कहीं पर बिजली के तारों पर पेड़ गिरे होने की आशंकाएं है। जब तक बिजली की लाइन्स पूरी तरह से सुरक्षित होने की जानकारी नहीं मिल जाए तब तक बिजली व्यवस्था बहाल करने में सावधानी बरतेंगे ताकि लाइन शुरू करने के बाद कोई नुक्सान की आशंका नहीं रहे। इधर सुरपगला के पास में पुलिया टूटने से अम्बाजी से भी संपर्क टूट गया है ।

आवश्यक वस्तुओं की किल्लत
तेज बारिश में शिला स्खलन के कारण हुई कट चुके माउण्ट आबू में आवश्यक वस्तुओं के वितरण की व्यवस्था गड़बड़ा गई है। दूध, सब्जियों आदि के साथ डीजल-पेट्रोल की भी किल्लत हो गई है। इस कारण डीजल-पेट्रोल की भी राशनिंग व्यवस्था हो गई है। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को आवश्यक वस्तुओं की वाहनों को माउण्ट आबू आने दिया जाएगा। डीजल-पेट्रोल की व्यवस्था आबूरोड से की जाएगी।
आबूरोड के लूनियापुरा में जलभराव
तेज बारिश के कारण आबूरोड में बनास नदी पूरी तरह से उफान पर रही। इससे लूनियापुरा, केसरगंज व गुरुनानक कॉलोनी में जलभराव हो गया। उपखण्ड अधिकारी चतुर्वेदी ने बताया कि एहतियातन लूनियापुरा पहले ही खाली करवा लिया था, वहां किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं केसरगंज व गुरुनानक कॉलोनी में भरे पानी को पम्प से निकाल लिया गया है।
बारिश का दौर जारी, दस घंटे में साढ़े तीन इंच बारिश
माउण्ट आबू में बारिश और तेज हवा का दौर रात सवा नौ बजे तक भी जारी था। उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि वहां पर सवेरे आठ से शाम छह बजे तक 90 मिली मीटर बारिश हो चुकी थी। बारिश के कारण ही बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की जा सकी है।
साठ घंटे से ब्लैक आउट
माउण्ट आबू में साठ घंटे से ज्यादा समय से ब्लैक आउट की स्थिति है। यहां पर बिजली व्यवस्था बुधवार रात तक बहाल नही की गई थी। बिजली के अभाव में लोगों के इंवर्टर आदि भी जवाब देने लगे हैं। डीजल पर राशनिंग के कारण जनरेटर का इस्तेमाल भी सीमित समय के लिए कर पा रहे हैं। कई लोग तो वाहनों की बैट्री का इस्तेमाल उजाले के लिए कर रहे हैं।
घर बन रहे हैं तालाब
ईको सेंसेटिव जोन के कारण माउण्ट आबू में मकानों की मरम्मत और रिनोवेशन की अनुमति नहीं है। ऐसे में सैंकड़ों मकान ऐसे हैं जो टापूओं में तब्दील हो गए हैं। घरों में सुरक्षित स्थान ढूंढना भी घर वालों के लिए मुश्किल हो रहा है। हालात इतने विकट हैं कि ऐसी स्थिति में लोगों के लिए अपने खाने की वस्तुएं तथा पहनने और ओढऩे के कपड़े तक बचाना मुश्किल हो रहा है। छतों से टपकने पानी और रिसती दीवारों ने घरों को टापू बना दिया है।

अजमेर जिले में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों से

ajmer municipal corporation election
ajmer municipal corporation election

अजमेर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरूषी मलिक तथा पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त रामलुभाया द्वारा ली गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया कि अजमेर जिले में पांच स्थानों में हो रहे निकाय चुनावों के लिए सभी प्रकार की तैयारियां युद्ध स्तर से की जा रही है।

आदर्श आचार संहिता की पालना कराना पूरी तरह से सुनिश्चित किया गया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं के भयमुक्त होकर मतदान करने के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आरूषी मलिक ने बताया कि नगर निगम अजमेर, नगर परिषद किशनगढ, नगर पालिका सरवाड, केकडी व बिजयनगर में 17 अगस्त को होने वाले चुनाव के लिए विभिन्न प्रकोष्ठ गठित कर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।

एक अगस्त से प्रारम्भ होने वाले नामांकन पत्रा भरने लेने हेतु विभिन्न रिटर्र्निग अधिकारी लगाए गए हैं। अजमेर नगर निगम  के लिए सात सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए उपखण्ड अधिकारी अजमेर को प्रभारी अधिकारी लगाकर दो दल गठित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित कर उन्हें चुनाव प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एवं आदर्श आचार संहिता की पालना करने के लिये स्पष्ट बताया है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु किए जा रहे प्रिवेटिव एक्शन के बारे में जानकारी दी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त कलक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर एवं रिटर्निंग अधिकारी हरफूल सिंह, उपखण्ड अधिकारी हीरालाल मीणा भी मौजूद थे।

साली का शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर जलाकर मारने का आरोप

18 year girl burned herself after getting pregnant following rape sister's husband
18 year girl burned herself after getting pregnant following rape sister’s husband

कानपुर। बिठूर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कंलकित करने वाला वाक्या सामने आया है। जहां गर्भवती बहन की देखरेख में घर आईं साली के साथ जीजा ने शारीरिक शोषण किया।

आरोप है कि इस बीच साली भी गर्भवती हो गई। बदनामी के डर से साली ने आग लगा आत्महत्या कर ली। फिलहाल मृतक युवती के पिता ने दामाद पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

पनकी पड़ाव में रहने वाले रामबाबू ने चार साल पहले बेटी सपना बिठूर के पारा गांव में रहने वाले सर्वेश से शादी की थी। इन दिनों बेटी सपना गर्भवती है। उसकी देखरेख के लिए रामबाबू ने छोटी बेटी व हाईस्कूल की छात्रा रूपा (18) को दामाद के घर डेढ़ माह पूर्व भेज दिया।

इस बीच घर आई साली के साथ जीजा ने जबरन कई बार शारीरिक शोषण किया। जिसके चलते वह भी गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की जानकारी होने पर  आज युवती ने जीजा के घर में केरोसिन डालकर आग लगा ली। आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह से आग बुझाई और बिना पुलिस को बताए अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने दामाद पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। इस बीच किसी ने बिठूर इंस्पेक्टर संजय मिश्रा को युवती को जलाकर मारने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक युवती के पिता ने दामाद पर जलाकर मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

क्षेत्रीय लोगों ने भी जताया शक

घटना को लेकर इलाके में भी चर्चाओं गर्म हो गई। सर्वेश के घर में महीनों से रूकी साली से करीबियों की तरह-तरह की बातें कर रहे थे। लोगों की माने तो सर्वेश गर्भवती पत्नी के बजाए साली की ख्याल रखता था। जिसके चलते उसकी पत्नी व परिजनों से भी नोकझोक हो रही थी। घटना के बाद साली से जीजा के अनैतिक संबंधों का शक यकीन में बदलता दिख रहा है।

घटना के बाद से जीजा हुआ फरार

साली की मौत की जानकारी होते ही जीजा सर्वेश शव को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि मृतक के पिता ने दामाद पर आरोप लगाया है। आरोपी दामाद फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

हत्या या आत्महत्या

पारा गांव में रहने वाले सर्वेश के घर में साली की आग लगने से मौत की घटना ने कई सवालों खड़े कर दिए हैं। इनमें सबसे बड़ा सवाल हत्या और आत्महत्या का है। जहां जीजा के परिजन युवती के खुद आग लगा आत्महत्या करने की बात कह रहे है। वहीं मृतक युवती का पिता दामाद पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगा रहा है। पुलिस के लिए भी आरोप लगाने के बाद घटना हत्या और आत्महत्या के बीच का बिन्दु जांच का विषय बन गई है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इन सभी सवालों से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

देश के विभिन्न भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country
Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देश के विभिन्न भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।