Home India City News देश के विभिन्न भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

देश के विभिन्न भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

0
देश के विभिन्न भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country
Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country
Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में देश के विभिन्न भागों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र में, सौराष्ट्र, कच्छ, और दमन व दीव, दादरा एवं नागर हवेली के कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है। इस क्षेत्र में अधिकतर स्थानों पर हल्की वर्षा होने की भी उम्मीद है।

इसी तरह, मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान में कुछ स्थानों पर भी मूसलाधार वर्षा होने अनुमान व्यक्त किया है। अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country
Weatherman has forecast heavy rains over the next 24 hours across country

मानसून, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान में घिर आया है और इसके आस-पास एंव भीतरी भागों तेज होने और फिर यह भारतीय समय के अनुसार आज सुबह साढे आठ बजे से गुजरात राज्य से सटे दक्षिण पश्चिम राजस्थान पहुंचेगा। अगले 48 घंटों के दौरान इस क्षेत्र में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद यह धीरे-धीरे कमजोर होते हुए उत्तर- पश्चिम की ओर बढेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान गुजरात और उत्तरी कोंकण समुद्र तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की गति वाली तुफानी हवाएं चलने की उम्मीद है। इसी अवधि के दौरान गुजरात और उत्तरी कोंकण तट के आस-पास समुद्री क्षेत्र में स्थिती गंभीर से अति गंभीर बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान मछुआरों को गुजरात और उत्तरी कोंकण समुद्री तट से मछली पकड़ने के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है।

बंगाल में उत्तर-पूर्व की खाड़ी के ऊपर और बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में भी मॉनसून पहुंच गया है। भारतीय समय के अनुसार आज सुबह साढे आठ बजे से यह वहां केन्द्रित रूप से स्थिर बना रहा। जिसके कारण, अगले 48 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल में गंगा पास वाले कुछ स्थानों भारी से बहुत भारी वर्षा होने की भी उम्मीद है पर घटित होता है।

अगले 48 घंटों में ओडिशा में छिट-पुट स्थानों पर वर्षा और 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। अगले 72 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल व उत्तर ओडिशा तटों पर 45-55 किमी प्रति घंटे की गति वाली तुफानी हवाएं चलने की उम्मीद है।

इसी दौरान बंगाल की उत्तरी-खाड़ी के आस-पास समुद्री क्षेत्र में स्थिती गंभीर से अति गंभीर बनी रहेगी। इस अवधि के दौरान मछुआरों को पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा तटों से मछली पकड़ने के समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है।