
वाराणसी/लखनऊ। प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों ने योगाभ्यास किया और निरोग रहने का संकल्प लिया।

वाराणसी/लखनऊ। प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर प्रदेश में लाखों लोगों ने योगाभ्यास किया और निरोग रहने का संकल्प लिया।

इंदौर। पूरे विश्व के साथ-साथ इंदौर जिले में भी आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरा जिला योग-मय हुआ। यहां समाज के हर वर्ग की भगीदारी से जगह-जगह योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों में बच्चों, बुजुर्गो, अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित हर वर्ग के लोगों ने उत्साह और उमंग के साथ एक साथ योग किए। इंदौर के एपीटीसी मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी योग किया।
इस अवसर पर संभागायुक्त संजय दुबे, आईजी विपीन माहेश्वरी, कलेक्टर पी. नरहरि, डीआईजी संतोष कुमार सिंह, आयुक्त वाणिज्यक कर राघवेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त मनीष सिंह, इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ राकेश सिंह सहित हजारों की संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चे, समाजसेवियों आदि ने भाग लिया।
यह कार्यक्रम आकाशवाणी द्वारा प्रसारित पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का जीवंत प्रसारण भी हुआ। इस कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों ने एक साथ योग किया।
जिले में इस कार्यक्रम के अलावा मुख्य रूप से दशहरा मैदान, विश्वविद्यालय के खंडवा रोड़ स्थित परिसर, आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर, वैष्णव पॉलिटेक्निक कॉलेज सहित अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी तरह सहज योग संस्थान द्वारा शहर के 28 स्थानों पर, पाताजंलि योग केंद्र द्वारा 6 स्थानों पर, कोठारी कॉलेज द्वारा 26 स्थानों पर, प्रजापिता ब्राम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा 25 केंद्रों पर, दिगम्बर जैन समाज द्वारा 4 स्थानों पर, परमानंद योग केंद्र द्वारा खंडवा रोड पर, गायत्री परिवार द्वारा रानी बाग में योग के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी तरह शासकीय विद्यालयों में संकुल स्तर पर, विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में नागरिकों ने अपार उत्साह और उमंग के साथ एक साथ योग किया।

नई दिल्ली। अंतर्राष्टीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ पर बच्चों के साथ योगा करके सबको आशचर्यचकित कर दिया।
उनके तय कार्यक्रम के अनुसार उनका योगा करने का कार्यक्रम नहीं था। वह केवल जनता को संबोधित करने वाले थे। नरेंद्र मोदी के साथ लगभग 40 हजार लोगों ने आज यहां योगाभ्यास किया।

सुबह 7 बजे से लेकर 7:35 बजे तक चले कार्यक्रम में 21 आसनाें के साथ योगाभ्यास किया गया। इस कार्यक्रम में योग गूरू बाबा रामदेव सहित केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल नजीब जंग शामिल थे।
योग दिवस के मौके पर अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कभी राजपथ योगपथ बनेगा। शांति, सद्भावना के लिए नए युग का आरंभ हुआ है।
योग की परंपरा को आगे बढ़ाने वाले महापुरुषों को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि तकनीक तो हर रोज बढ़ रही है, इस दौड़ में मानव कहीं वहीं न रह जाए। ऐसे में जरूरी है कि हमारा भी आंतरिक विकास हो। योग हमारे अंतरमन और अंतर ऊर्जा को विकसित करने का साधन है।

झांसी। कहते है कि जब प्रेम परवान चढता है तो फिर न अपनी इज्जत की परवाह होती है और न ही अपने परिवार की।

कौशाम्बी। पुलिस ने शनिवार को मनीषा हत्या कांड का खुलासा कर दिया। इस हत्या कांड में पुलिस टीम ने मनीषा की सहेली और उसके प्रेमी को ही गिरफ्तार प्रेम ट्रेगल की खूनी कहानी को सबके सामने ला दिया है।