Home Blog Page 7882

वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी उज्जैनी महाकुंभ की संपूर्ण जानकारी

ujjain mahakumbh mela
ujjain mahakumbh mela

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने अगले वर्ष महाकाल की प्रसिद्ध नगरी उज्जैनी में आयोजित होने वाले महाकुंभ को विश्वव्यापी बनाने की सभी तैयारियां कर ली हैं।

गुर्जर आंदोलन से चरमराया रेल और सड़क यातायात

road and rail route disturb due to gurjar andolan in rajasthan
road and rail route disturb due to gurjar andolan in rajasthan

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान में पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समुदाय द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन से रेल तथा सड़क यातायत चरमरा गई है।

बारात लेकर जा रही बस ट्रक से टकराई, 4 मौत, 26 घायल

4 killed, 26 injured in marriage party bus accident in guwahati
4 killed, 26 injured in marriage party bus accident in guwahati

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के आजरा स्थित बंगरा इलाके में सोमवार की तड़के 4 बजे हुए भयानक सड़क हादसे में एक बच्चा समेत चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि 26 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है।

पति ने अफेयर के चलते पत्नी को घर से निकाला

Man kick out wife for objecting to illicit relationship with other woman
Man kick out wife for objecting to illicit relationship with other woman

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी में पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया है।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराया पति पर जानलेवा हमला

man shoots by wife's lover in mathura
man shoots by wife’s lover in mathura

मथुरा। गोवर्धन परिक्रमा लगाने आये पति को पत्नी केे प्रेमी ने गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे लाइफ लाइन हाॅस्पीटल भर्ती कराया गया है। गोवर्धन पुलिस ने इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अजय (38) पुत्र रामखिलाड़ी निवासी झुरसी थाना सूरौठ जिला करौली कल रात अपनी पत्नी आशा के साथ गोवर्धन परिक्रमा देने आया था।
परिक्रमा देकर दोनों पति.पत्नी रात्रि एक बजे वापिस गांव जाने के लिए बस स्टैण्ड पंहुचे तभी बाइक पर पीछे से आये दो युवकों ने अजय को गोली मार दी जिससे वह जख्मी हो गया और गंभीर अवस्था में लोगों ने उसे लाइफ लाइन हाॅस्पीटल मथुरा में भर्ती कराया है।
मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित बताया जा रहा है। आरोप है कि घायल की पत्नी ने ही घटना को अंजाम दिलवाया है और गोली चलाने वाले उसके प्रेमी बताये जाते हैं।  इस संबंध में लाइफ लाइन हाॅस्पीटल में भर्ती 38 वर्षीय अजय से जब पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी आशा ने ही उससे परिक्रमा देने को कहा था।
मुझे पहले ही शक हुआ कि पूनौ और अमावस्या न होने के बाद यह परिक्रमा के लिए क्यों कह रही है। उसने बताया कि जब वह परिक्रमा पूरी कर चुका था तब उसकी पत्नी ने कहा कि कुछ दवा देने वाले लोग हैं इनसे आप दवा ले लें तो काफी सुधार हो जायेगा।
ये लोग मुझे बेहोशी की दवा देना चाह रहे थे जो मैने नहीं ली। इसके बाद ही हमलावरों ने मुझपर गोली चला दी। उसने बताया कि मेरी पत्नी आशा मुझे छोड़कर हमलावरों के पीछे भागी और अभी तक उसका पता नहीं है। इस सब से संदेह होता है कि यह उसी का कराया काम तो नहीं है।
इधर गोवर्धन पुलिस ने गोली चलाने वाले युवकों के एक साथी को तमंचा सहित हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बताते हैं कि पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते आरोपी हेमंत उर्फ जीतू पुत्र जबलिराम निवासी जतरौली थाना रूपवास भरतपुर राजस्थान तथा उसके साथी मलखान सिंह पुत्र मान सह निवासी गड़ेरिया बाद थाना खंदौली जिला आगरा को पकड़ा है। इनमें से हेमंत ने अजय को गोली मारी थी। हेमंत ही महिला का प्रेमी है। यह घटना ठीक पौने दो बजे एकता सदन धर्मशाला के सामने हुयी।