
सिरोही। सारणेश्वर के निकट फोरलेन पर सोमवार सवेरे हुए हादसे में ट्रोलर चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रोलर की केबिन को तोड़कर मिनी ट्रक का अगला हिस्सा वहां जा घुसा।

सिरोही। सारणेश्वर के निकट फोरलेन पर सोमवार सवेरे हुए हादसे में ट्रोलर चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रोलर की केबिन को तोड़कर मिनी ट्रक का अगला हिस्सा वहां जा घुसा।

जालोर। प्रशासनिक अव्यवस्था और नकारेपन तथा राज्य सरकार के सुराज के दावों की पोल सांचोर विधायक का अनशन खोल रहा है। प्रदेश के दूरस्थ इलाकों की राज्य सरकार की ओर से अनदेखी और प्रशासनिक अधिकारियों के नकारेपन से हो रही जनसमस्यओं के निराकरण के लिये सोमवार को दूसरे दिन सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई का धरना जारी रहा।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग आरएएस मुख्य परीक्षा 2012 में सफल अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 18 मई 15 से लेना शुरू करेगा। आयोग पहले चरण में कुल 23 दिन में 690 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित करेगा। शेष के साक्षात्कार दूसरे चरण में लिए जाएंगे।

भदोही। जिले में सोमवार को ससुराल से लौटी नवेली दुल्हन ने कुएं में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। अभी उसके हाथ की मेंहदी का रंग भी नहीं फीका हुआ था। लेकिन पता नहीं किन कारणों से उसने इस दुनिया से अलविदा होने का फैसला कर दिया।

मुंबई। आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के 375 कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सोमवार को अलविदा कह दिया, इससे पार्टी को तगडा झटका लगा है। पार्टी छोडऩे वालों में पुणे जिला प्रमुख मारुति भापकर भी शामिल हैं।