ये हैं ऐसी जगह जहां घूमने का मजा और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद

आप अगर चाहते हैं कि घूमने के साथ-साथ शरीर को भी तुस्त-तंदुरुस्त बना रहे तो ये जगह है आपके लिए ख़ास हो सकती है। बस इन जगहों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। भारत में कई ऐसी जगह हैं जहां जमीन से गर्म पानी निकलता है। इस बात पर यकीन करना थोड़ा सा मुश्किल जरुर है, लेकिन यह सच है, इतना ही नहीं यह पानी फायदेमंद भी काफी होता है। कहा जाता है कि, इस गर्म पानी के स्पर्श मात्र से शरीर के रोगानुयों का विनाश हो जाता है।
अदरक के ये फायदे आपको हिला के रख देंगे

लेकिन बालों का हेल्दी और चमकदार बनाने के उपाय तो हमारी रसोई में ही मौजूद है। आपने तेल के रूप में अदरक के उपयोग के बारे में अवश्य सुना होगा। आपको बताएगें कि अदरक के तेल का उपयोग किस प्रकार किया जाये जो आपके लिए फायदेमंद हो। पुरूष हो या महिला प्रत्येक लम्बे और मजबूत बाल अच्छे लगते हैं। हम अक्सर सौंदर्य समस्याओं के लिए आसान घरेलू उपचार की तलाश में रहते हैं। बालों की वृद्धि के लिए अदरक का उपयोग एक बहुत आसान और सस्ता उपाय है।
अगर बुखार से हैं पीड़ित, तो अपनाए यह घरेलू तरीके
बालों में चमक : अदरक के रस में ऑलिव ऑइल मिलाकर बालों में लगायें। इसे एक घंटे तक या रात भर लगा रहने दें। इससे आपके बाल चमकदार हो जायेंगे।
रूखे बाल : रूखे बालों के लिए अदरक के रस में आर्गन ऑइल मिलाएं। इसे बालों में लगाकर एक घंटे तक रखें और उसके बाद शैंपू और कंडीशनर से बाल धो डालें। आर्गन ऑइल से रूखे और डेमेज्ड बालों को पोषण मिलता है।
बासी चावल के फायदे सुन दंग रह जाएंगे आप
डैंड्रफ : अदरक के रस में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो सिर की त्वचा में सीबम के उत्पादन को रोकते हैं और सिर की त्वचा को डैंड्रफ जैसे संक्रमणों से बचाते हैं। सिर की त्वचा पर आने वाले कट्स कभी कभी डैंड्रफ के कारण आप बहुत अधिक सिर खुजा लेते हैं जिसके कारण कट्स और सिर की त्वचा में मुंहासों की समस्या हो जाती है। अदरक में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होता है जो कट्स और मुंहासों को ठीक करने में सहायक होता है।
ककड़ी का सेवन हमारी सेहत के लिए क्यों आवश्यक हैं
हेयर फॉल : आप अदरक का टुकड़ा या अदरक की गांठ अपने सिर की त्वचा पर मलें। इससे हेयर फॉल की समस्या कम होती है। सिर की त्वचा पर 10-15 मिनिट तक अदरक का रस लगा कर रखें और फिर अपने नियमित शैंपू से बाल को धोकर कंडीशन कर लें।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News
RASHIFAL रविवार 22 अक्टूबर 2017 कैसा रहेगा आज आपका दिन

कार्तिक शुक्ल पक्ष तृतीया, रविवार, 22 अक्टूबर 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।
मेष राशि :-आज का दिन आपके लिए धीमी गति वाला रह सकता है। ऑफिस में काम धीरे-धीरे करें तो फायदे में रहेंगे। स्टुडेंटस् को पढ़ाई-लिखाई में ध्यान देना चाहिए। मेहनत से किए गए कार्यों के अच्छे नतीजे निकलेंगे।
वृषभ राशि :-आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। टेंशन खत्म हो सकती है।घूमने-फिरने और मनोरंजन का सुख मिलेगा। इच्छाएं पूरी हो सकती है। सहयोगी मदद भी कर सकते हैं।
मिथुन राशि :-आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। बातचीत में थोड़ी सी सावधानी बरतें। कहा-सुनी हो सकती है। अपने साथ काम करने वालों को अपने विश्वास में लें।
कर्क राशि :-आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ समय अच्छा गुजर सकता है तथा रोमेंटिक माहौल में किसी के प्रति रुझान भी संभव है। ईमानदारी से बनाए गए रिश्ते लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे।
सिंह राशि :-आज का दिन आपके लिए व्यस्त रह सकता है। मेहनत के बाद उसका फल मिलने के आसार है। इज्जत बढे़गी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है।
कन्या राशि :-आज का दिन आपके लिए खुशगवार रह सकता है। बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और मोबाईल के जरिए जरूरी खबर मिलेगी जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें।
तुला राशि :-आज का दिन आपके लिए क्रियाशील रह सकता है। पैसों की परेशानी सुलझ सकती है। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। किसी खास व्यक्ति से परिचय होगा और बिजनेस में फायदा पहुंचेगा।
वृश्चिक राशि :-आज का दिन आपके लिए फलदायी रह सकता है। थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा और संतोष भी मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा पारिवारिक जीवन में पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।
धनु राशि :-आज का दिन आपके लिए श्रेष्ठतम रह सकता है। राजनैतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठाएं लेकिन उस पर धन खर्च होगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी।
मकर राशि :-आज का दिन आपके लिए साधारण रह सकता है। छोटे-मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही नष्ट हो जाएंगे। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे।
कुंभ राशि :-आज का दिन आपके लिए व्ययकारी रह सकता है। आज खाने-पीने में ज्यादा ध्यान दें। बाहर के खाने से बचें। ऑफिस में अपने विरोधी के षड़यंत्र से सावधान रहें। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताए।
मीन राशि :-आज का दिन आपके लिए शुभकारी रह सकता है। अच्छे और असरदार लोगों का साथ मिल सकता है। अपने प्रेमी से मिलन होने के आसार है। दिन भर उत्साह बना रह सकता है। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News
तमिल फिल्म पर राजनीति गरमाई, राहुल के निशाने पर मोदी
