Home Blog Page 8037

100 वर्षीय महिला ने फ्रीस्टाइल तैराकी में बनाया नया रिकॉर्ड

100 year old japanese woman sets her own 1500 metre freestyle swim record
100 year old japanese woman sets her own 1500 metre freestyle swim record

तोक्यो/नई दिल्ली। जापान की एक 100 वर्षीय महिला ने 1500 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी पूरी करके नया रिकॉर्ड बनाया है। यामागुची की मीको नागाओका ने 25 मीटर के तरणताल में यह रेस पूरी करने के लिये एक घंटा 16 मिनट का समय लिया।

वह पश्चिमी जापान के एहीम में हुई प्रतियोगिता में 100 से 104 वर्ष के वर्ग में अकेली प्रतिभागी थी। वह 100 साल की पहली महिला हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार संभावना है कि उनके समय को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मान्यता मिलेगी क्योंकि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय तैराकी महासंघ के पास अपना आवेदन भेजा है।

नागाओका ने अपने घुटने के रिहैबिलिटेशन के रूप में 80 साल की उम्र में तैराकी शुरू की थी। तब तक वह बमुश्किल तैर पाती थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं जीवित रही तो 105 साल की उम्र तक तैरना चाहूंगी।” नागाओका ने पिछले साल एक किताब प्रकाशित थी जिसका शीषर्क था, ‘‘मैं 100 साल की हूं और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सक्रिय तैराक हूं।”

पिछले साल नागाओका ने 50 मीटर के तरणताल में महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में 1500 मीटर की दूरी पूरी की थी।

 

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता मियामी ओपन महिला युगल का खिताब

sania mirza - martina hingis win miami Open title
sania mirza – martina hingis win miami Open title

नई दिल्ली। सानिया मिर्जा व स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीत लिया है। यह उनके करियर का 25वां डब्ल्यूटीए युगल खिताब है।

घरेलू हिंसा की शिकार रही हूं मैं : अभिनेत्री हैले बेरी

i was damaged after seeing domestic violence : halle berry
i was damaged after seeing domestic violence : halle berry

लदंन। हॉलीवुड अभिनेत्री हैले बेरी ने कहा कि बचपन में वह उस दौरान पूरी तरह से टूट गई थीं जब उन्होंने अपनी मां को उनके पति द्वारा पीटते हुए और सीढ़ियों से धक्का देते हुए देखा था।

पर्यावरण के दोहन का हमें कोई अधिकार नहीं : प्रधानमंत्री

india should guide the word on fighting climate change says pm narendra modi
india should guide the word on fighting climate change says pm narendra modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा है कि यह भारतीय परंपरा का एक अहम पहलू रहा है, हमें इसके दोहन का कोई हक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां पर्यावरण मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपरोक्त बाते कही।

मेरठ में रिहायसी इलाके में भयंकर आग, 7 की मौत

fire breaks out in a residential building in Lohia nagar area of meerut, 6 killed
fire breaks out in a residential building in Lohia nagar area of meerut, 6 killed

मेरठ। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के मेरठ में सोमवार को कांशीराम आवासीय योजना के तहत बने फ्लैटों में भीषण आग की चपेट में आकर 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि कईयों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।