
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ इस दीवाली 11 नवंबर पर रिलीज होगी। सोमवार को यह घोषणा इसके निर्माताओं ने की। एक फिल्म व्यापार विश्लेषक ने कहा है कि सप्ताह के बीच में (बुधवार) रिलीज होने से इसे अच्छी कमाई करने में मदद मिलेगी।



