
नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज निर्देशित हिंदी फिल्म ‘हैदर’ और कंगना रानावत अभिनीत ‘क्वीन’ ने मंगलवार को घोषित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में अपना दबदबा कायम करते हुए कई अवॉर्ड अपनी झोली में समेट लिए लेकिन सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार बहुभाषी फिल्म ‘कोर्ट’ ले उड़ी।



