
जोधपुर। निकटवर्ती मथानिया कस्बे में दो लोगों की पिटाई के बाद दो समुदायों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों समुदायों ममे पथराव हुआ। इस दौरान दो जीपों व एक घर में आग भी लगा दी गई। पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए बडी संख्या में पुलिस व आरएसी के जवान तैनात किये गए हैं। पुलिस ने इस घटना के बाद करीब दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में भी लिया है।
मथानिया में हुआ तनाव, दो समुदायों में पथराव
उत्तर प्रदेशः कई पीपीएस अधिकारी इधर उधर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने रविवार को एक दर्जन से अधिक पीपीएस अफसरों के स्थानांतरण की सूची जारी कर दी है।
ममता ने अल्पसंख्यकों के विश्वास को तोड़ा हैं : मुकुल राय

कोलकाता। पार्टी में सभी पदों से हटाये गए राज्यसभा सांसद मुकुल राय अपने खिलाफ विस्फोटक बयानबाजी के कारण तृणमूल कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। इया बार मुकुल राय ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी पर अल्पसंख्यकों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया हैं|
आईटीबीपी में पहली बार महिलाओं की होगी भर्ती

नई दिल्ली। महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए सरकार ने भारत तिब्बत सीमा पुलिस में महिलाओं की भर्ती करने का निर्णय लिया है। भारत-चीन सीमा से सटे नाथुला दर्रा जैसे चयनित जगहों पर महिलाओं को तैनात करने का फैसला लिया गया है।
माकन ने संभाली कमान, भाजपा को बताया भारतीय जुमला पार्टी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता अजय माकन ने रविवार को औपचारिक रूप से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। इस मौके पर माकन ने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी वादा पूरा नहीं किया लेकिन उसके नेता केवल जुमले बोलते नजर आते हैं लिहाजा उन्हें पार्टी का नाम बदलकर भारतीय जुमला पार्टी रखना चाहिए।