
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से निष्काषित होने का दर्द योगेन्द्र यादव के जुबान से छलक ही गया। आप राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य द्वारा यह कहे जाने पर कि केजरीवाल ने ही यादव और प्रशांत भूषण को पीएसी से हटवाया है पर योगेन्द्र यादव ने कहा कि सच्चाई समाने आ ही गई।



