
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के संशोधन प्रस्तावों को दरकिनार करने वाली सत्ताधारी पार्टी को राज्यसभा में मंगलवार को किरकिरी झेलनी पडी। भ्रष्टाचार और कालेधन के बारे में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर विपक्ष की ओर से पेश किये गये संशोधन को स्वीकार कर लिया गया। यह संशोधन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य सीताराम येचुरी और पी राजीव ने पेश किया था और इसे मतदान के जरिये स्वीकार किया गया।
राज्यसभा में संशोधन स्वीकृत, सरकार की किरकिरी
सईद के बयान का समर्थन नहीं-राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी का गठबंधन भाजपा के लिए नित नई समस्याएं पैदा कर रहा है। अफजल गुरु के अवशेष सौंपने की मांग के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बयान ने मुसीबत पैदा कर दी।
भाजपा के बाद कांग्रेस पर चिपटा अफजल का भूत

नई दिल्ली। संसद के हमले के आरोप में फांसी पर लटकाया गया आतंकी अफजल गुरु अब भाजपा के बाद कांग्रेस के लिए भी मुश्किल पैदा कर सकता है। पीडीपी सांसदों ने जहां अफजल गुरु के शव के अवशेषों को उसके परिजनों को सौंपकर कश्मीर में पार्टी की सहयोगी भाजपा के मुसीबत खडी की थी वही मंगलवार को संसद परिसर में कांग्रेस नेता मणिशंकर अययर का बयान अब कांग्रेस के लिए मुसीबत खडी कर सकता है।
खट्टर के काफिले की कार ने युवक को कुचला

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले की कार ने सोमवार रात को एक पैदल चल रहे व्यक्ति को कुचल दिया, इसे ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती करवाया था, जहां उसने दम तोड दिया।
नशे के लिए दर्द निवारक इंजेक्शन बेचने वाला रिमाण्ड पर

अजमेर। नशे का इंजेक्शन उसकी मूल कीमत से चार गुना अधिक राशि में बेच कर रातों रात करोड़पति पति बनने का ख्वाब देखने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक का अदालत ने एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।