
सिरोही। सिरोही शहर में भी स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मिलने की जानकारी मिलने पर चिकित्सा विभाग ने बुधवार को संबंधित क्षेत्र में स्क्रीनिंग करवाई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ सुशील परमार ने बताया कि स्क्रीनिंग में इंफ्लुएंजा का कोई पीडित नहीं मिला और न ही संबंधित बीमार से क्लोज काॅन्टेक्ट वाला कोई व्यक्ति मिला। पीडिता के घर पर ताला लगा है।



