Home Blog Page 8196

मंत्री की ऐसी भद शायद ही पिटी हो

bhopa copy
सिरोही। सिरोही में गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी की जो भद पिटी है, शायद ही वह कहीं और पिटी हो। अपने दोहरे मापदण्डों के कारण वे खुद की विधानसभा की दोनों पंचायत समितियों में भाजपा को काबिज नहीं करवा पाए। इससे बेहतर स्थिति में पिण्डवाडा-आबू के विधायक समाराम गरासिया रहे जो बहुमत पाने के बाद कम से कम भाजपा के प्रधान तो बना पाए।

नरेश हत्याकांड : धौलपुर विधायक कुशवाह पर आरोप तय

dholpur murder case :  charge frame at BSP MLA B L Kushwaha
dholpur murder case : charge frame at BSP MLA B L Kushwaha

धौलपुर। धौलपुर से बहुजन पार्टी के विधायक बीएल कुशवाह को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। स्थानीय अदालत में कुशवाह पर आरोप तय किए गए तथा इस मामले में अगली पेशी सोमवार को होनी है। इस चर्चित मामले में पुलिस को तीन अन्य आरोपियों की तलाश है।

बहुमत के बावजूद भाजपा को पटखनी

3

सिरोही। जिले की पांच में से तीन पंचायत समितियों में बहुमत मिलने के बावजूद भी भाजपा मात्र एक स्थान पर ही अपना प्रधान बना पाई। सिरोही और रेवदर में जबरदस्त बहुमत के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीयों की मदद करके भाजपा को सत्ताच्युत कर दिया।

अजमेर न्यायालय परिसर में वकीलों का हंगामा

अजमेर। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में न्यायिक कर्मचारी संघ को आवंटित फोटोस्टेट व टाइपिंग की दुकान के विरोध के चलते दूसरे दिन शनिवार को भी न्यायालय परिसर में जमकर हंगामा हुआ। दुकान खुलने से आक्रोशित वकीलों ने जिला एवं सत्रा न्याधीश के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

वन्दना नोगिया अजमेर की निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित

vandana nogia became ajmer zila pramukh
vandana nogia became ajmer zila pramukh

अजमेर।  भारतीय जनता पार्टी की वन्दना नोगिया अजमेर कि  निर्विरोध जिला प्रमुख निर्वाचित हुई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ.आरूषी मलिक ने नवनिर्वाचित जिला प्रमुख वन्दना नोगिया को शपथ दिलवायी। देवनानी गुट की वन्दना नोगिया के जिला प्रमुख चुने जाने से खेमे में खुशी नजर आई।