
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु कहती हैं कि फिल्म “अलोन” के उनके सहकलाकार करण सिंह ग्रोवर के साथ फिल्म शूटिंग के दौरान रोमांटिक दृश्य फिल्माते समय उन्हें जरा भी असहजता महसूस नहीं हुई, क्योंकि शूटिंग के पहले दोनों कलाकारों के बीच दोस्ती हो गई थी। बिपाशा की नजर में करण बेहद नटखट और बातूनी हैं।



