
जेद्दाह। इस्लाम की कथित तौर पर निंदा करने के आरोप में एक व्यक्ति को शनिवार को सरेआम 50 कोडे लगाने की सजा दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रईफ बदावी नाम के इस शख्स को शहर के बीचों बीच एक चौराहे पर हाथ पांव बांध कर लाया गया और फिर उसे 50 कोडे लगाए गए। इस दौरान वह चुपचाप खड़ा रहा।



