
चित्तौड़गढ़। निम्बाहेडा में बुधवार रात को सोशल मीडिया पर समुदाय विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर हुए विवाद के बाद जिला कलक्टर ने संपूर्ण जिले के शहरी क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रसन्नकुमार खमेसरा ने बताया कि पुलिस ने तोडफोड करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, दूसरे समुदाय के संगठनों ने निम्बाहेड़ा बंद का आव्हान भी किया है। संभागीय पुलिस महानिरीक्षक रात को ही निम्बाहेड़ा पहुंच गए थे।
चित्तौड़गढ़: विवाद के बाद निषेधाज्ञा लागू, छह गिरफ्तार
फरार अपराधी बनेगा निर्विरोध सरपंच!

मुरैना। राजनीति में अपराधियों की रोकथाम के लिए उठाए जा रहे कदम मध्यप्रदेश में लागू नहीं हो रहे। इसी कारण मुरैना जिले में एक फरारी काट रहा इनामी आरोपी निर्विरोध सरपंच बन जाएगा।
दुबई में रिश्वत देने वाले भारतीय को 3 साल जेल की सजा

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात में विदेशी मामलों के महानिदेशक (जीडीएनएफए) को 2,722 डॉलर की रिश्वत देने का प्रस्ताव देने वाले एक भारतीय को तीन साल जेल की सजा सुनाई गई है।
छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने के तीन गिरफ्तार

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने के तीन आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विराट ने विड को पीछे छोड़ा, गावस्कर की बराबरी

सिडनी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सिडनी के मैदान पर गुरूवार को अपनी नाबाद 140 रन की पारी खेलने के साथ ही श्रीमान भरोसेमंद राहुल विड के आस्ट्रेलिया की जमीन पर एक सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के भारतीय रिकार्ड को तोड़ दिया।