
महोबा। बुंदेलखंड में यौन उत्पीड़न के एक मामले में फरार चल रहे कथित संत श्याम गिरि अवधूत की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान छेड़ रखा है। इस क्रम में मध्यप्रदेश पुलिस ने गुरूवार रात यहां महोबा में संत के छिपे होने के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर उसके अनुयायियों से पूछताछ की।



