
मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस के घर से मॉडल डायेंड्रा सोरेस की भी आठवें संस्करण से विदाई हो गईं है। बिगबॉस के घर से बाहर आने वाली डायेंड्रा नौंवीं प्रतिभागी हैं। डायेंड्रा बिगबॉस के घर में सह प्रतिभागी गौतम गुलाटी के साथ निकटता खासी चर्चा में रही थी।

मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस के घर से मॉडल डायेंड्रा सोरेस की भी आठवें संस्करण से विदाई हो गईं है। बिगबॉस के घर से बाहर आने वाली डायेंड्रा नौंवीं प्रतिभागी हैं। डायेंड्रा बिगबॉस के घर में सह प्रतिभागी गौतम गुलाटी के साथ निकटता खासी चर्चा में रही थी।

सिडनी। आस्ट्रेलिया के सिडनी में बंदूधकारियों ने द्वारा एक लोकप्रिय लिंट कैफे में बंधक बनाए गए लोगों को छुड़ा लिया गया है। करीब 17 घंटे चले आपरेशन के बाद सुरक्षा बलों की कार्रवाई के दौरान आतंकी हारून मोनीस को ढेर कर दिया गया। इस दौरान करीब तीन और लोगों की जान भी गई। आजाद कराए गए लोगों में दो भारतीय पुष्पेंद घोष व इंफोसिस कर्मचारी विश्वकांत रेड्डी भी शामिल हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी दोनों भारतीय बंधकों को मुक्त कराए जाने की पुष्टि की है। इससे पहले छह बंधक मौका पाकर पहले ही कैफे से भाग निकले थे।

लंदन/जयपुर। दक्षिण अफ्रीका की 22 वर्र्षीय मेडिकल छात्रा रोलिन स्ट्रॉस ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। इस प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धी रहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में जन्म्मीं और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ी कोयल राणा ने बेस्ट डिजाइनर का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड इवेंट का 64 वां एडिशन एडिशन लंदन के एक्सेल में रविवार को आयोजित किया गया।

जयपुर। उत्तर भारत के हिमाचल और उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी का असर अब राजस्थान में भी दिखने लगा है। रविवार सुबह से ही राजधानी जयपुर समेत प्रदेश के जिलों में शीतलहर के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। शाम को मौसम और बिगड़ गया। मौसम अचानक आए बदलाव से लोगों को अलाव जलाने के लिए मजबूर कर दिया है। प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह भी सूर्य के दर्शन ही नहीं हुए।

70 year old woman allegedly committed sati by jumping into funeral pyre of her husband
सहरसा। बिहार के सहरसा जिले के कहरा प्रखंड में एक वृद्धा ने पति की जलती चिता में छलांग लगाकर जान दे दी। मामला परमिनियां गांव का है। यहां 75 वर्षीय बीमार रामचंद्र मंडल की शनिवार सुबह घर पर ही मृत्यु हो गई थी। देर शाम रामचंद्र मंडल के परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया।