Home Blog Page 839

पंजाब से राजस्थान आ रही इनोवा ट्रक से भिडी, सात की मौत

Seven killed, 7 injured in SUV-truck collision in Mansa
Seven killed, 7 injured in SUV-truck collision in Mansa

चंडीगढ़/हनुमानगढ़। पंजाब के मंसा जिले में बुधवार को टोएटा इनोवा और ट्रक के बीच हुए टक्कर में कम से कम सात लोग मारे गए हैं और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Jio का झटका : 84 दिन का प्लान अब 399 की बजाय 459 रुपए में मिलेगा

Jio increases prices, announces new Dhan Dhana Dhan offer and doubles data for Rs 149 plan
Jio increases prices, announces new Dhan Dhana Dhan offer and doubles data for Rs 149 plan

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने बुधवार को नया धन धना धन टैरिफ प्लान की घोषणा की, जो 19 अक्टूबर से सभी वर्तमान और नए ग्राहकों पर लागू होगा। जियो के नए 459 रुपए की योजना के तहत जियो प्राइम सदस्यों को तीन महीने (प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 84 दिन रखी गई है) के लिए रोजाना 1 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ असीमित वॉयस कॉयल और जियो एप सेवाएं उपलब्ध होगी।

गुरुवार 19 OCT 2017 दीपावली का राशिफल जानिए कितनी मेहरबान होगी लक्ष्मी जी

Thursday's Horoscope and auspicious coincidence
Thursday’s Horoscope and auspicious coincidence

युगाब्ध-5118, विक्रम संवत 2074, राष्ट्रीय शक संवत-1939 सूर्योदय 05.36, सूर्यास्त 06.24, वर्षा-ऋतु, रवि-दक्षिणायन कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या, गुरुवार, 19 अक्टूबर – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके मन से चिंता का भार हल्का हो जाएगा और आप मानसिक रूप से प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। साथ में शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। पारिवारिक वातावरण आनंदित रहेगा। विशेषकर भाई-बहनों के साथ संबंधों में मधुरता का अनुभव करेंगे। छोटे से प्रवास की भी संभावना है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए शुभ है। परिवारजन, स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए उत्साह रहेगा, लेकिन अति उत्साह से हानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वस्थता का भी ध्यान रखिएगा। आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

मिथुन राशि : शारीरिक तथा मानसिक रूप से आज आप व्यग्र रहेंगे। चिंताओं के कारण मानसिक भार रह सकता है, जो कि आपको मानसिक रूप से अस्वस्थ रख सकता है। परिवारजनों के साथ भी मनमुटाव होने का प्रसंग बन सकता है, जिससे घर का वातावरण बिगड़ सकता है। परिश्रम की अपेक्षा सफलता की प्राप्ति कम होने से आर्थिक संकट की चिंता रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।

कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। व्यापारियों के अपर अधिकारी खुश रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है। परिवार में मैत्रीपूर्ण वातावरण बना रहेगा। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। माता से भी लाभ मिलेगा। शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। धन और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

सिंह राशि : आज का दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा। उग्र स्वभाव में मानसिक रूप से व्यग्रता रहेगी। पेट से सम्बंधित दर्द से परेशानी होगी। सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। संकटजनक विचार, वर्तन और आयोजन से दूर रहिएगा। धार्मिक यात्रा या प्रवास की संभावना है। क्रोध पर संयम बरतिएगा।

कन्या राशि : आपको आज अपने खान-पान पर विशेष रूप से ध्यान रखना होगा, वरना स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरतिएगा। अनैतिक कृत्यों से दूर रहिएगा। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों के कारण परेशानी खड़ी न हो इसका ध्यान रखिएगा। खर्च की मात्रा बढ़ेगी।

तुला राशि : आज सांसारिक जीवन का आनंद विशेष रूप से मना सकते हैं। परिवारजनों के साथ सामाजिक हेतु से बाहर जा सकते हैं। छोटे से प्रवास का आयोजन होगा। व्यापारीगण व्यापार में वृद्धि कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको सफलता और यश-कीर्ति मिलने का भी योग है। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है।

वृश्चिक राशि : आज का दिन सब तरह से सुखमय बीतेगा। परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। शारीरिक स्वस्थता तथा मानसिक प्रफुल्लितता का अनुभव होगा। नौकरी करने वालों को साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। मायके से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे। धनलाभ होगा। अधूरे कार्य आज पूरे होंगे।

धनु राशि : आज आपको अपने क्रोध पर संयम बरतने की आवश्यकता हैं, वरना व्यर्थ विवाद में फंस सकते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी। संतानों के प्रति चिंता रहने से मन में व्यग्रता रहेगी। प्रवास को संभव हो तो टालिएगा।

मकर राशि : आज का दिन प्रतिकूलताओं से भरा रहेगा। आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। परिवारजनों के साथ झगड़े-टंटे के अथवा तो निरर्थक चर्चा के प्रसंग बनेंगे। इससे आप का मन व्यथित रह सकता है। अपकीर्ति, अपयश मिलने की संभावना है। निद्रा संपूर्ण न मिलने से आपका स्वास्थ्य बिगड़ेगा।

कुंभ राशि : व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन शुभफलदायी है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। मित्रों से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि से आपके लिए पदोन्नति भी संभव है। विवाह इच्छुक व्यक्तियों को जीवनसाथी मिलने का योग है। परिवार में पत्नी और पुत्र से अच्छे समाचार मिलेंगे।

मीन राशि : नकारात्मक विचारों को अपने मन से हटाइएगा। क्रोध और वाणी पर संयम बरतना होगा। किसी से वाद-विवाद या झगडे-टंटे को संभव हो तो टाल दीजिएगा। खान-पान पर संयम रखिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

दिल्ली : तीन वर्षीय मासूम का सौतेले पिता ने किया यौन शोषण

three year old girl sexually assaulted by step father in delhi
three year old girl sexually assaulted by step father in delhi

नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में तीन वर्षीय मासूम से यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं उसका सौतेला पिता ही है। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

भारत आतंकवाद के पोषक पर नजर रखने में मदद करे : अमरीका

India can help US keep an eye on Pakistan, combat terrorism, says nikki haley
India can help US keep an eye on Pakistan, combat terrorism, says nikki haley

वाशिंगटन। पाकिस्तान पोषित आतंकवाद के खिलाफ भारत की मुहिम से अमरीका काफी प्रभावित नजर आ रहा है। आतंकवाद पर पाकिस्तान की कड़ी आलोचना कर चुके अमरीका ने अब उस पर नजर रखने के लिए भारत से मदद का आह्वान किया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।