Home Blog Page 8391

राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव की मतगणना आज

election
जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी और संघटक कॉलेजों के छात्र संघ चुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू की जाएगी। कुलपति हनुमान सिंह भाटी के अनुसार मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतगणना सुबह दस बजे शुरू की जाएगी।

मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद शाम चार बजे तक छात्र संघ के सभी परिणाम आने की संभावना हैं।

उल्लेखनीय है कि गत 23 अगस्त को हुए छात्र संघ के चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों की पालना नहीं करने पर हाईकोर्ट ने चुनाव परिणाम पर रोक लगा दी थी। इसके बाद न्यायाधीश मनीष भंडारी की एकलपीठ ने 27 नवम्बर को चुनाव ही रद्द कर दिया।

एकलपीठ के इस फैसले के विरोध में छात्रों ने आंदोलन शुरू कर दिया और काफी उत्पात मचाया लेकिन गत पांच दिसम्बर को हाईकोर्ट ने एकलपीठ के चुनाव रद्द करने के फैसले को पलटते हुए छात्र संघ के चुनाव परिणाम घोषित करने के आदेश दिए।

 

प्रोपर्टी डीलर दिलीप चित्तौड़ा की हत्या का मुख्य आरोपी भगोड़ा घोषित

murder

उदयपुर। प्रोपर्टी डीलर दिलीप चित्तौड़ा की हत्या के मामले में 15 दिन से अधिक बीत जाने के बावजूद मुख्य आरोपी का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है।

भ्रष्टाचार में चीन के शीर्ष नेता गिरफ्तार, सीपीसी से भी हुए निष्कासित

curruption

बीजिंग। चीन में हू जिन्ताओ के शासन काल में शीर्ष नेताओं में शुमार रहे झोउ योंगकांग को भ्रष्टाचार, सेक्स और देश की गोपनीय सूचनाओं को लीक करने के आरोप लगाए जाने के बाद कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित करने के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया है। यह ताजा जानकारी एक मीडिया रपट से मिली है।

आबूरोड नगरपालिका : सड़क एक, भुगतान दो

abu road nagar palika pay double to contractor

आबूरोड। नगरपालिका द्वारा ठेकेदार को एक ही सड़क के दो भुगतान करने का मामला सामने आया है। पालिका अधिकारियों ने आंख बंदकर ठेकेदार को भुगतान कर दिया। ऐसे में पालिका अधिकारियों की कार्यशैली सवालों के घेरे में है। मामले की निष्पक्ष जांच होने की आवश्यकता है।

अपनी कास्टयूम नीलाम करेंगे रणबीर और अनुष्का

ranbir kapoor and  anushka sharma
ranbir kapoor and anushka sharma to auction movie costumes

मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने असम और कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद करने के लिए अपने कास्टयूम नीलाम करने का निर्णय लिया है।