
करीमगंज। असम के बराक घाटी के करीमगंज जिला के पथारकांदी इलाके में आज रविवार की सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्ड में पलट गया। जिसके चलते मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सिलचर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



