
भोपाल। मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनावों के तहत प्रथम चरण में 28 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना 4 दिसंबर को होगी। मतगणना सुबह 9.00 बजे प्रारंभ हो जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। वहीं, 2 दिसंबर को हुए दूसरे चरण के मतदान की मतगणना 6 दिसंबर को सवेरे 9 बजे से की जाएगी।



