
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस के सामने अब पंचायत राज संस्थाओं एवं शेष रही नगर निकायों के चुनाव सबसे बड़ी चुनौती है। पायलट ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में होनेवाले पंचायत चुनावों में पार्टी का अच्छा प्रदर्शन रहे इसके लिए नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक बुलाई गई है। जिसमें विचार विमर्श कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी ताकि इन चुनावों में पार्टी अपनी खोई हुई जमीन वापस हासिल कर सके।



