Home Blog Page 8407

भामाशाह योजना पर समयबद्ध तरीके से काम हो

0

DSC_9920

जयपुर। मुख्यंमत्री वसुन्धरा राजे ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर भामाशाह योजना और उससे जुडी सेवाआंे को जनसामान्य तक शीघ्र पहुंचाने हेतु संबधित विभागों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि भामाशाह योजना महिला सशक्तीकरण की महत्वपूर्ण योजना है, जिसमें संवेदनशीलता व सजगता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य होना चाहिए।

गुना में 80 और आरोन में 85 फीसदी मतदान

images

गुना। नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के अंतर्गत मतदाताओं ने बटन दबाकर अपनी नगर सरकार बनाई। मतदान प्रक्रिया गुना और आरोन की नगर सरकार के गठन को लेकर पूर्ण कराई गई। जिसमें मतदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी मतदान का प्रतिशत मतदाताओं के उत्साह के चलते रिकॉर्ड आंकड़ा ले गया। इस बीच गुना में करीब 80 फीसदी तो आरोन में 85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

आश्रम में छात्रा का साध्वी संग समलैंगिक विवाह!

fire
हिसार। हरियाणा में भिवानी जिले के चरखी दादरी के एक आश्रम में एक नाबालिग लड़की का समलैंगिक विवाह एक साध्वी के साथ कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

मध्यप्रदेश में मनरेगा पर छाया मनी संकट

narega

भोपाल। प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना बदहाली से गुजर रही है। छह माह से अधिक समय से केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने के कारण मप्र में मनरेगा के तहत करीब 700 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान बाकी है। इससेे न सिर्फ मनरेगा के तहत विकास कार्यों की गति में रोक लग गई है, बल्कि मजदूरी और भुगतान नहीं होने के कारण मजदूरों को भी परेशान होना पड़ रहा है।

स्वादिष्ट बासमति किसानो के लिये बेस्वाद

basmati

अम्बाला। बासमती धान की कम कीमतों ने जहां किसानों की कमर तोड़ कर रख दी वहीं कई किसानों ने बाद में अच्छे दाम मिलने की आशा में बढिया बासमती का स्टाक कर लिया है। हालांकि कम बरसात के बावजूद जिले की मंडियां धान की आवक से गुलजार रही लेकिन बासमती ने धरतीपुत्रों को रुलाने का काम किया।