
भोपाल। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राज्य सरकार से आगामी 1 जनवरी 2015 से प्रदेश में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
एनजीटी का आदेश, 1 जनवरी से मध्य प्रदेश मे पॉलीथिन के इस्तेमाल पर रोक लगे
भ्रष्टाचार ने धीमी की विकास की राह : लोकायुक्त

भीलवाडा। लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस. एस. कोठारी ने कहा है कि देश में बढता भ्रष्टाचार चिन्तनीय है। भ्रष्टाचार ने देश के विकास की राह धीमी की है। भ्रष्टाचार के खात्मे के बिना प्रदेश एवं देश का वांछित विकास संभव नहीं है।
शहीद राजेश कपूरिया की देह बुधवार को झुंझुनू लाई जाएगी
झुंझुनू। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सोमवार शाम नक्सली हमले में राजस्थान के झुंझुनू जिले के फतेहसरी (देवगांवए नूआं) गांव का लाडला राजेश कपूरिया शहीद हो गया। शहीद की पार्थिव देह बुधवार तक उनके पैतृक गांव लाया जाएगा। जहां श्रद्धांजलि देने के बाद राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। रिटायर्ड फौजी बिरजूसिंह के पुत्र राजेश कपूरिया केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में सहायक कमांडेंट थे।
साध्वी ने मांगी माफी, कांग्रेस बोली पीएम लें इस्तीफा

नई दिल्ली। साध्वी निरंजन ज्योती ने विपक्ष के खिलाफ कथित टिप्पणी के लिए मंगलवार को लोकसभा में खेद व्यक्त किया है । सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने यह मामला उठाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई । जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी शोर शराबा जारी रहा। साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने वक्तव्य में कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था। मेरा कोई इरादा नहीं था न है लेकिन जो बात मेरे मुख से निकली है मैं दिल से उसको खेद प्रकट करती हूं स्वीकार करती हूं। उनके खेद प्रकट करने के बाद सदन की कार्यवाही शुरू हो गई।
नक्सली हमले में डीएसपी शहीद, परिजन पुख्ता जानकारी से महरूम

कानपुर । सुकमा में नक्सली हमले के दौरान डीएसपी बीएस वर्मा की मौत हो गई है। लेकिन अब तक उनकी मौत से जुड़ी कोई भी जानकारी परिजनों को नहीं मिल पा रही है। इससे परिजन आक्रोशित हैं। इनका आरोप है कि न तो सुकमा पुलिस और न ही कानपुर जिला प्रशासन इन्हें कोई जानकारी दे रहा है।