
मधुबनी/पटना। बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार की रात लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटेरों ने चैकीदार की हत्या कर दी।

मधुबनी/पटना। बेनीपट्टी के उच्चैठ स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में सोमवार की रात लूटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। लूटेरों ने चैकीदार की हत्या कर दी।

भोपाल। मध्यप्रदेश के 143 नगरीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण में 76.06 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले। इस चरण में कटनी महापौर समेत 143 नगरीय निकाय के पार्षदों और अध्यक्षों का भविष्य कैद हो गया है। खास बात यह है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा और 55 मतदान केन्द्रों पर शाम 5 बजे के बाद भी वोट डालने वालों की लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। इस चरण में बड़ागांव नगर परिषद् में सबसे अधिक 93.6 और सबसे कम 65.6 फीसद मतदान नपा रायसेन में हुआ। दूसरे चरण की मतगणना 7 दिसंबर को होगी ।

जम्मू । जम्मू कश्मीर में दूसरे चरण के मतदान के तहत 71 प्रतिशत मतदान रहा। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 18 अठारह विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हुआ जिसमें 9 जम्मू संभाग तथा 9 कश्मीर संभाग के विधानसभा क्षेत्र थे ।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने रविवार को छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों पर वामपंथी उग्रवादियों द्वारा दुखद हमले की कड़ी निंदा की है।

रांची। झारखंड के 20 विधानसभा क्षे़त्रों में दूसरे चरण के मतदान के दिन वोटों की बारिश हुई। कई मतदान केंद्रों में तो लोगों ने सुबह से ही लाइन लगानी शुरू कर दी थी। इस चरण में कोल्हान क्ष्ेात्र की 13 तथा दक्षिणी छोटानगापुर की सात सीटों पर मंगलवार को 65.72 प्रतिशत मतदान हुआ।
सबसे अधिक 76 प्रतिशत मतदान पश्चिम सिंहभूम के जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र में हुआ। वहीं सबसे कम 58 फीसदी मतदान जमशेदपुर पूर्वी में हुआ। जमशेदपुर पश्चिम में मतदान का प्रतिशत थोड़ा बेहतर यानि 60 प्रतिशत रहा।झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का असर मतदान के दिन दिखा है। उन्होंने बताया कि पिछले दो सालों में झारखंड से 20-25 लाख ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं जिनका भौतिक सत्यापन नहीं हो सका। वहीं नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं।
कहां कितना मतदान
विस मतदान का प्रतिशतबहरागोड़ा 74 प्रतिशतघाटशिला 67 प्रतिशतपोटका 66 प्रतिशतजुगसलाई 69 प्रतिशतजमशेदपुर पूर्व 58 प्रतिशतसरायकेला 65 प्रतिशतखरसावां 71 प्रतिशतचाईबासा 68 प्रतिशतमझगांव 72 प्रतिशतजगन्नाथपुर 76 प्रतिशतमनोहरपुर 65 प्रतिशतचक्रधरपुर 65.30 प्रतिशततमाड़ 68 प्रतिशतमांडर 63 प्रतिशततोरपा 59.89 प्रतिशतखंूटी 59.70 प्रतिशतसिसई 63.24 प्रतिशतसिमडेगा 65 प्रतिशतकोलेबिरा 67 प्रतिशतपुर्नमतदान गढ़वा बूथ संख्या 86 74.66 प्रतिशतछŸारपुर बूथ संख्या 191, 192 60.15 प्रतिशत