
मेड्रिड। हाल ही में ला लीगा के टाप गोल स्कोरर बने बार्सिलोना के स्टार फारवर्ड खिलाड़ी लियोनल मैसी ने एपोइल निकोसिया में ग्रुप एफ के एक मैच में हैट्रिक लगाते हुए चैंपियंस लीग में सर्वाधिक 74 गोल का रिकार्ड भी अपने नाम कर लिया है।


अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले की पुष्कर नगरपालिका के लिए भारतीय जनता पार्टी के कमल पाठक निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित कि ये गए वहीं ब्यावर नगर परिषद में भाजपा की ही बबीता चौहान ने कांग्रेस की कमला दाधिच को हराकर सभापति जीत दर्ज की।

जयपुर। राजस्थान में निकायों के सभापति चुनाव में चार निकायों में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने बगावत कर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

काठमांडू। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर जमी बर्फ नेपाल की राजधानी में चल रहे 18वें दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान बुधवार को साफ दिखाई पड़ी। मंच पर अपनी सीट पर बैठने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने अपने भारतीय समकक्ष की ओर देखना भी मुनासिब नहीं समझा।