Home Blog Page 8429

सरूपगंज के पास सडक दुर्घटना में एक मरा, एक घायल

0

IMG-20141125-WA0052
सरूपगंज। निकटवर्ती रोहिडा थाना क्षेत्र में भारजा के पास फोरलेन पर एक ट्रेक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार केर निवासी चंद्रभानसिंह मोटरसाइकिल पर अपने साथी के साथ कहीं जा रहा था। फोरलेन पर शाम को ट्रेक्टर से उनकी जबरदस्त टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में चंद्रभानसिंह की मौत हो गई, वहीं उसका साथी घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के आगे के हिस्स के पखच्चे उड गए, ट्रेक्टर भी आगे से क्षतिग्रस्त हो गया।

निकाय चुनावो मे भारी जीत के बाद मुख्यमंत्री ने किये हनुमान मंदिर में दर्शन

01(5)

जयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे मंगलवार को निकाय चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व सफलता के बाद शाम को सांगानेरी गेट स्थित हनुमान मंदिर पहुंची।
राजे ने वहां दर्शन और पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष  अशोक परनामी, सांसद रामचरण बोहरा के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।

कई पूर्व पार्षदों को मिली शिकस्त, कईयो की जमानत गयी

1

सिरोही। सिरोही में चार निकायों में हुए चुनावों में मतदाताओं ने कई पूर्व पार्षदों को झटका दिया। स्थिति यह रही की कई तो अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।

कालन्द्री सरपंच के चुनाव लडने पर रोक के आदेश पर रोक

0

सिरोही; कालन्द्री सरपंच हेमलता शर्मा को पंचायतराज विभाग की ओर से चुनाव लडने से अयोग्य करार दिए जाने के आदेश पर राजस्थान उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है।

सभापति, उपसभापति और नेता प्रतिपक्ष के भाई हारे

sirohi returning officer op bishnoi waiting for winner for oath.
sirohi returning officer op bishnoi waiting for winner for oath.

सिरोही। सिरोही नगर परिषद में पिछले पांच साल से भ्रष्टाचार से आकंठ डूबे कांग्रेस के बोर्ड को इस चुनाव में अलविदा कर दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वार्ड संख्या-20 से खडी सभापति जयश्री राठोड, वार्ड एक से कांग्रेस उम्मीदवार बने प्रकाश प्रजापति तथा शहर की सबसे हाॅट सीट से खडे हुए नेता प्रतिपक्ष सुरेश सगरवंशी के भाई प्रवीण सगरवंशी को मतदाताओं ने नगर परिषद से बाहर ही रखा।