
सूरत। भाठेना क्षेत्र के जरदोशी कारखानों से 25 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया है। इस क्षेत्र के कई कारखानों में बाल श्रमिक होने की सूचना पर सोमवार को श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों ने छापा मारकर बच्चों को मुक्त कराया। सभी बच्चे बिहार के कटिहार जिले से कांट्रेक्टर के जरिए लाए गए थे। इनकी उम्र आठ से 14 साल बताई गई है।



