
सिरोही । जिला कलटर वी.सरवन कुमार ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापूर्ण बनाने और अपग्रेड करने के लिए विस्तृत सर्वे कर प्लान प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्लान का प्रारूप इस प्रकार का हो, जिसमें न केवल वर्तमान की चिकित्सा सेवाओं की कमियां पूरी हों अपितु भविष्य में भी मरीज डॉटर्स व चिकित्सा कर्मियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें।




